कानपुर (ब्यूरो) मसवानपुर निवासी विशाल डांसर के साथ एक पार्टी में डांस कर रहा था। पार्टी में उसके साथ उसकी पत्नी सीमा और डेढ़ साल का बेटा मनन भी था। डांस करने पर समारोह में मौजूद महिलाओं ने सीमा पर ताना मारा। घर आकर उसने विशाल से इस बात का विरोध किया तो विशाल ने शराब पीकर उसकी पिटाई कर दी। जिसकी जानकारी सीमा ने फोन पर गजनेर निवासी मायके वालों को दी थी। मंगलवार देर शाम सीमा ने विशाल से विवाद के बाद मनन का गला दबाकर हत्या कर दी और साड़ी का फंदा बनाकर खुद झूल गई।

भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ केस
सीमा के भाई विनोद की तहरीर पर पति विशाल, ससुर मुन्ना लाल, सास पुष्पा उर्फ नन्हीं, नंद वैशाली, नंदोई देवेंद्र, पति विशाल की बुआ का लड़का चंद्रराम और देवर विवेक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। विनोद ने तहरीर में पुलिस को बताया कि 5 लाख रुपये न लाने पर आरोपी बहन को जान से मारने की धमकी देते थे।