कानपुर (ब्यूरो)। ग्रीन पार्क में स्मार्ट सिटी की बनाई गई विजिटर गैलरी को दिल्ली में आयोजित स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो में बेस्ट हेरिटेज एंड प्रिवेंशन अवार्ड मिला है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 9वीं दो दिवसीय स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित की गई थी। जिसमें सभी 100 स्मार्ट सिटीज के साथ-साथ टेक्नोलॉजी पार्टनर, इंफ्रास्ट्रेक्चर कंपनीज ने हिस्सा लिया। जिसमें स्मार्ट सिटीज ने अपने सिटी में डेवलप की गए प्रोजेक्ट को प्रदर्शित किया था।


विजिटर गैलरी को मिला अवार्ड
फ्राईडे को दिल्ली में स्मार्ट सिटी इंडिया अवार्ड का भी आयोजन किया गया है, जिसमें कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने भी हिस्सा लिया। स्मार्ट सिटी इंडिया अवार्ड में कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को डायरेक्टरेट पवेलियन, ग्रीन पार्क स्टेडियम में बनाये गए विजिटर गैलरी के लिए अवार्ड में नॉमिनेट किया गया था। विजिटर गैलरी को बेस्ट हेरिटेज एंड प्रिवेंशन अवार्ड मिला।

नगर आयुक्त ने लिया अवार्ड
अवार्ड इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑगनाईजेशन स्मार्ट सिटीज मिशन के अवार्ड प्रतियोगिता और विभिन्न प्रकार केएक्सपो व प्रतियोगिता आयोजित करती है। उसके चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप सिंह खरोला, ए, धनलक्ष्मी, संयुक्त सचिव, साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्रालय, सरगे सेरमिन, मॉस्को सरकार मंत्रालय, रूस और चंद्रिका बेही मैनेजिंग डायरेक्टर, एक्जीबेशनस इंडिया ग्रुप ने फ्राईडे को नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन को डायरेक्टरेट पवेलियर, ग्रीन पार्क में बनाये गये विजिटर गैलरी को क्चद्गह्यह्ल ॥द्गह्म्द्बह्लड्डद्दद्ग & क्कह्म्द्गह्यद्गह्म्1ड्डह्लद्बशठ्ठ ्र2ड्डह्म्स्र के लिए स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड से नवाजा गया है।

विजिटर गैलरी में क्रिकेट का इतिहास
डायरेक्टरेट पवेलियर, ग्रीन पार्क में बनाये गये विजिटर गैलरी बनाने के पीछे गेम और प्लेयर्स को प्रोत्साहित करना है। विजिटर गैलरी के साथ-साथ कानपुर, उत्तर प्रदेश व भारत के क्रिकेट इतिहास को दर्शाने व लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए क्रिकेट म्यूजियम का निर्माण कराया गया है। जिसमें महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का साइन किया हुआ बैट जैसे कई क्रिकेट प्लेयर्स के बैट, बॉल व टीशर्ट के साथ-साथ क्रिकेट के इतिहास की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही ऑडिया विजुअल रूम तैयार किया गया है। इसके बुक कैफे, रेस्टोरेंट का निर्माण भी कानुपर स्मार्ट सिटी ने ग्रीन पार्क के डायरेक्टरेट पवेलियन में कराया है। वर्तमान में विजिटर गैलरी को सेल्फ सस्टेनेबल मॉडल पर ऑपरेशन व मेंटीनेश किया जा रहा है, विजिटर गैलरी का 50 हजार से अधिक लोग व जनप्रतिनिधियों ने अब तक भ्रमण कर चुके है।