कानपुर (ब्यूरो) 12 डिब्बों की इस ट्रेन को धीरे-धीरे यात्री नहीं मिलने लगे। एक से 22 जुलाई, 2022 के बीच 12 दिन ऐसे रहे जब सेंट्रल स्टेशन से बिठूर के लिए कोई टिकट नहीं खरीदा गया। इसी तरह बिठूर से सेंट्रल के लिए भी 13 दिन किसी ने टिकट नहीं लिया। यात्रियों के मुंह मोडऩे की वजह ट्रेन नहीं, बल्कि इसका गड़बड़ शेड्यूल बताया जा रहा है।

ये है यात्रियों की मांग
सेंट्रल से बिठूर के लिए यह ट्रेन सुबह 9:10 बजे और दोपहर 14:30 बजे जाती है, जबकि बिठूर से सेंट्रल के लिए सुबह 10:45 और शाम 5:05 बजे चलती है। यात्रियों की मांग है कि ट्रेन सेंट्रल से सुबह सात और शाम पांच बजे चले। वहीं, वापसी में बिठूर से सुबह आठ और शाम को छह बजे चलाई जाए। ट्रेन को सेंट्रल से बिठूर पहुंचने में 65 मिनट और बिठूर से सेंट्रल पहुंचने में 75 मिनट लगते हैं।

6 जनवरी से शुरू हुई बिठूर मेमू सेवा
12 डिब्बों की ट्रेन संचालित होती है
75 मिनट बिठूर से सेंट्रल तक लगते हैं
25 दिन एक भी यात्री ने नहीं लिया टिकट