कानपुर। सिटी में डेंगू व मलेरिया के साथ-साथ अब चिकनगुनिया ने भी हमला बोल दिया है। वेडनेसडे को सिटी में पहला केस मिला था और अब तक 13 पेशेंट मिल चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं हेल्थ डिपार्टमेंट हमेशा की तरह हाथ पर हाथ रखे कर बैठा है। हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारी हमेशा संक्रामक बीमारियों पर अंकुश लगाने का दवा करते है। जोकि हर बार खोखले साबित होते हैं।

15 को मिले सबसे अधिक पेशेंट
सिटी में चिकनगुनिया के वायरल ने पांच दिन पहले की दस्तक दी है। जिसके बाद चिकनगुनिया के पेशेंट की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। डेली विभिन्न इलाकों से पेशेंट मिल रहे हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक 15 सितंबर को सिटी में सबसे अधिक चिकनगुनिया के पेशेंट निकले थे। जिनकी संख्या छह थी। एक्सपर्ट का मानना है कि हाल ही में ही बरसात ने समस्या और बढ़ा दी है। बरसात की वजह से हुई नमी के कारण विभिन्न संक्रमण फैल रहे हैं। ऐसे में लोगों को अवेयर रहने की जरूरत है।

मच्छरों से फैलता यह वायरल

डॉक्टर्स के मुताबिक चिकनगुनिया एक वायरल बीमारी है। जो संक्रमित मच्छरों से मनुष्यों में फैलती है। यह चिकनगुनिया वायरस के कारण होता है और इसमें अचानक बुखार और जोड़ो का दर्द होता है। जो गंभीर और दुर्बल करने वाला हो सकता है। संक्रमित मच्छरों के काटने के बाद, बीमारी की शुरुआत आमतौर पर 4 से 8 दिन बाद होती है।

यह है लक्षण
- अचानक तेज बुखार आना
- हड्डियों के जोड़ों में दर्द
- मांसपेशियों में दर्द
- आंख लाल होना
- जी मिचलाना, उल्टी

कब कितने मिले पेशेंट
- 13 सितंबर को 1 पेशेंट
- 14 सितंबर को 5 पेशेंट
- 15 सितंबर को 6 पेशेंट
- 16 सितंबर को 1 पेशेंट
- 17 सितंबर का----

इन बातों का रखें ध्यान
- मच्छरदानी का यूज करें
- पानी को एकत्रित न होने दे
- कूलर का पानी बदलते रहें
- लक्षण होने पर डॉक्टर से परामर्श लें
-दवाइयों को पूरा कोर्स करें

चिकनगुनिया के पेशेंट सिटी में जहां-जहां निकल रहे हैं। वहां फॉगिंग के लिए टीम लगा दी गई है। इसके अलावा सिटी के विभिन्न इलाकों में टीम को लगाकर कानपुराइट्स को अवेयर किया जा रहा है।

डॉ। ऑलोक रंजन, सीएमओ