कानपुर(ब्यूरो)। सिटी में सीएनजी से चलने वाले वाहनों की संख्या बढऩे के साथ सीएनजी की खपत भी लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में सीएनजी से चलने वाली गाडिय़ों की संख्या 57 हजार से अधिक है। इनको 50 स्टेशनों से सीएनजी की सप्लाई की जाती है। मौजूदा समय में सीएनजी का एवरेज कंजम्शन परडे 1.20 लाख किलोग्राम पहुंच गया है। वर्ष 2021 के मुकाबले इसमें 10 हजार किलोग्राम की वृद्धि हुई है।

पेट्रोल के करीब रेट
सिटी में हर महीने एवरेज 12 हजार किलोलीटर पेट्रोल व 24 हजार किलोलीटर डीजल की खपत है। हर दिन 400 किलोलीटर पेट्रोल व 800 किलोलीटर डीजल बिकता है। इधर पॉल्यूशन को रोकने के लिए सीएनजी व इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन पर जोर दिया जा रहा है। सीएनजी वाहनों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। वर्तमान में ये संख्या 57816 हो गई है। इसमें पेट्रोल व सीएनजी दोनों से चलने वाली गाडिय़ां शामिल हैं। इनकी संख्या 50,297 है। एक वर्ष पहले सीएनजी से चलने वाली गाडिय़ों की संख्या 50780 थी। यानि लगभग 7000 गाडिय़ों की वृद्धि हो गई है।

9 पंप केवल सीएनजी के
गाडिय़ों के संचालन के लिए सीएनजी की खपत भी बढ़ रही है। सिटी में 41 पंपों पर पेट्रोल के साथ सीएनजी भी मिलती है। वहीं 9 पंपों पर केवल सीएनजी की सप्लाई होती है। वर्तमान समय में सीएनजी 94.25 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही है। वहीं पेट्रोल 96.28 रुपये तथा डीजल 89.47 रुपये प्रतिलीटर मिल रहा है। सीयूजीएल के सीनियर मैनेजर नवीन ङ्क्षसह बताते हैं कि तीन वर्षों में सीएनजी की मांग में वृद्धि हुई है। वर्तमान समय में पेट्रोल की तुलना में यह सस्ती है।