कानपुर (ब्यूरो)। चकेरी के अहिरवां फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइकसवार पति पत्नी की मौत हो गई। फतेहपुर गुगौली खजुहा निवासी 30 साल के अनुज कुमार संडे दोपहर अपनी पत्नी रितांजली देवी के साथ बाइक से फतेहपुर से कानपुर किसी काम से आ रहे थे। अहिरवां फ्लाई ओवर पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कांशीराम अस्पताल ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। वहीं रितांजली की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हैलट में देर शाम पत्नी की भी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी अनुज के फैमिली मेंबर्स को दी तो कोहराम मच गया।

फैमिली मेंबर्स के अनुसार वे घर से खजुहा जाने की बात कहकर निकले थे। कानपुर किस काम से जा रहे थे। ये जानकारी उनको नहीं है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा।