कानपुर (ब्यूरो)। संडे की रात को सिटी में शुभ मुहूर्त के बीच करीब 3200 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। होलिका दहन के बाद हर तरफ खुशियों के रंग उडऩे शुरू हो गए। लोगों ने एक-दूसरे के अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं होलिका दहन स्थलों पर लगे साउंड सिस्टम में होली गीत बजने लगे। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए यूथ होली गीतों पर खूब झूमे। वहीं बच्चों ने भी जमकर रंगबाजी की।

सजाई गई आकर्षक होलिकाएं
होली को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही है। लाटूश रोड, मोतीझील, पटकापुर, शास्त्री नगर, किदवई नगर, लालबंगला आदि स्थानों पर होलिकाओं की आकर्षक सजावट की गई। नुक्कड़ सोसाइटी लाटूश रोड के बैनर तले सजाई होलिका के जरिए मतदान जरूर करने का संदेश दिया गया। होलिका के संग पोलिंग बूथ, वोटर्स, सिक्योरिटी इंतजाम आदि सजाए गए थे।

कच्ची होलिकाओं की पूजा
संडे को होलिका दहन से पहले सिटी के कई एरिया में आस्था के रंग दिखे। मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने बिरहाना रोड, गोविन्द नगर, कैंट, साकेत नगर, किदवई में सजी होलिकाओं की विशेष प्रकार की पूजा-अर्चना की। कच्ची होलिका में कच्चे सूत के फेरे लगाकर परिवार के कल्याण, सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। चटाई मोहाल में महिलाओं ने लोक गीत गाकर होलिका पूजन में रंग, अबीर, कांची का बड़ा और दाल का हलवा आदि पकवान अर्पित किया।

मार्केट में रही भीड़
संडे को मार्केट्स में सुबह से ही भीड़ रही। लोगों ने गन्ना, बाली सहित पूजन सामाग्र्री खरीदी। वहीं कलर, अबीर-गुलाल पिचकारी, पकवान और कपड़े की दुकानों पर जमकर भीड़ रही। हर किसी ने अपनी और फैमिली की जरुरत के सामान को खरीदा। संडे की मार्केट में बच्चों, महिलाओं और यूथ की भीड़ देखने को मिली।

फैमिली के साथ पहुंचे
होलिका दहन के शुभ मुहूर्त पर कानपुराइट्स बच्चों संग होलिकादहन स्थलों पर पहुंचे। शुभ मुहूर्त पर जैसे होलिका जलीं। लोगों ने पूजन-अर्चन किया। बाली, जौ आदि से सजे गन्ने के संग होलिका की परिक्रमा- पूजा की। होलिकादहन में गोबर के उपलों को डाला गया.पूजन अर्चन के बाद रंगोत्सव का आगाज हो गया। फिजा में अबीर-गुलाल उडऩे लगा। लोगों ने एक-दूसरे के अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

मुस्लिमों ने सजाई होलिका, ङ्क्षहदुओं ने किया दहन
घनी आबादी वाले क्षेत्रों में होली पर संडे की रात एकता का गुलाल उड़ा तो सौहार्द के रंग बिखरें। ङ्क्षहदू-मुस्लिम ने एक साथ मिलकर होलिका दहन किया। एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। घनी आबादी वाले रूपम चौराहा, दलेलपुरवा, प्रेमनगर, भैंसिया हाता, बांसमंडी में होलिका दहन पर इस तरह का नजारा दिखाई दिया। इन क्षेत्रों में मुस्लिमों ने होलिका सजाई, पूजा अर्चना के बाद ङ्क्षहदुओं ने उसका दहन किया।

इन मोहल्लों में हुआ होलिका दहन तिलक नगर, आर्यनगर, स्वरुप नगर, सर्वोदय नगर, काकादेव, शास्त्री नगर, पीरोड, नयागंज, बिरहाना रोड, मूलगंज, सिविल लाइंस, गोविंद नगर, नौबस्ता, किदवई नगर, नवाबगंज, कल्याणपुर, रामादेवी, श्यामनगर और गुमटी सहित लगभग हर गली-मोहल्ले में होलिका दहन हुआ।