बुधवार व गुरुवार को वापसी कर रहा मानसून बरस सकता है

KANPUR: ग्रीनपार्क मैदान में जहां इंडिया व न्यूजीलैंड की टीमें पहला टेस्ट खेलने की तैयारी में पसीना बहा रही हैं। वहीं वापसी कर रहे मॉनसून की बारिश भद्र पुरुषों के इस खेल का मजा किरकिरा कर सकती है। इन्द्रदेव बुधवार व गुरुवार को सिटी में अपनी कृपा बरसा सकते हैं। हालांकि यह बारिश लोकल साइक्लोन का पार्ट हो सकती है। परेड में बारिश हो और ग्रीनपार्क में एक बूंद पानी न गिरे इस तरह की संभावना से मौसम वैज्ञानिक इंकार नहीं कर रहे हैं।

तो उमस भरी गर्मी से राहत नहीं

चन्द्रशेखर आजाद एग्रीकल्चर एण्ड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वेदर साइंटिस्ट डॉ। अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि बुधवार को मानसून की वापसी कर रहे बादल सिटी में कहीं भी बरस सकते हैं। पूरे शहर में बारिश होने की संभावना है। उमस की वजह से लोकल साइक्लोन डेवलप होता है। यह हालत गुरुवार को भी हो सकती है। दोनों ही दिन 4 से 10 मिमी के बारिश होने की संभावना है। अगर बारिश न हुई तो फिर अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। नॉर्थ ईस्ट हवा का रुख होने की वजह से उमस भरी गर्मी होने से इंकार नही किया जा सकता है।

------------------

---