कानपुर (ब्यूरो) गंगा बैराज के फिल्टर हाउस आज सुबह जब कर्मचारी हर रोज की तरह पहुंचे तो अचानक उनकी नजर मगरमच्छ पर पड़ी। एक मगरमच्छ निकल आने से इलाकाई लोगों को खबर लगते ही भीड़ एकत्र हो गई। बैराज कर्मचारियों ने शीर्ष विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम के पहुंचने तक बैराज कर्मचारियों में दहशत फैली रही। वन विभाग के 9 लोगों की टीम ने मगरमच्छ को पकडऩे के बाद चिडिय़ाघर लेे गए। हालांकि इस दौरान किसी को भी किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। बैराज कर्मचारियों ने बताया कि गंगा में बाढ़ आने पर मगरमच्छ का मिलना आम बात है।