- होली पर पैसेंजर्स लोड को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई स्पेशल ट्रेनें चलाई

KANPUR। होली के त्योहार में रेल पैसेंजर्स को असुविधाओं का सामना न करना पड़े। इस लिए रेलवे ने दिल्ली-हावड़ा समेत कई रूटों में होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। जिन लोगों का रिजर्वेशन अब तक नहीं हो पाया है या लंबी वेटिंग मिल रही तो इन ट्रेनों में ट्राई कर सकते हैं।

-02484 नई दिल्ली-भागलपुर 27 व 28 मार्च को दिल्ली से रात 11:55 बजे चलेगी। यह कानपुर में सुबह 6:10 बजे पहुंचेगी। भागलपुर रात 9:40 बजे पहुंचाएगी।

-02483 भागलपुर-नई दिल्ली 28, 29 व 30 मार्च को भागलपुर से रात 1 बजे चलेगी। जो कानपुर में शाम 4:50 बजे पहुंचेगी। दिल्ली में रात 11:10 बजे पहुंचाएगी।

-02406 आंनद विहार-जोगबनी 27, 28 मार्च को आनंद विहार से रात 10:55 बजे चलेगी। कानपुर में सुबह 4:55 बजे पहुंचेगी। जोगबनी रात 12:15 बजे पहुंचेगी।

- 02405 जोगबनी-आनंद विहार 28, 29 व 30 मार्च को सुबह 6 बजे जोगबनी से चलेगी। जो कानपुर रात 1:25 बजे पहुंचेगी। आनंद विहार सुबह 8 बजे पहुंचाएगी।

-02349 भागलपुर-नई दिल्ली 5 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच सप्ताह में एक दिन सोमवार को शाम 5:40 बजे चलेगी। कानपुर सुबह 6:30 बजे आएगी। नई दिल्ली दोपहर 12:35 बजे पहुंचेगी।

-02350 नई दिल्ली-भागलपुर 6 से 13 अप्रैल तक एक दिन ट्यूजडे को रात 11:45 बजे चलेगी। कानपुर सुबह 5:35 बजे पहुंचेगी। भागलपुर रात 8 बजे पहुंचेगी।

-02287 सियालदाह-बीकानेर 1 अप्रैल से सप्ताह में चार दिन संडे, मंडे, वेडनेसडे और थर्सडे को सियालदाह से शाम 5 बजे चलेगी। कानपुर सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी। बीकानेर यह ट्रेन शाम 6:25 बजे पहुंचेगी।

-02288 बीकानेर-सियालदाह 5 अप्रैल से सप्ताह में चार दिन मंडे, ट्यूजडे, थर्सडे व फ्राइडे को बीकानेर से दोपहर 12:15 बजे चलेगी। कानपुर रात 12:40 बजे मिलेगी। सियालदाह दोपहर 1:15 बजे पहुंचाएगी।

- 02988 अजमेर-सियालदाह 1 अप्रैल से 30 जून तक डेली चलेगी।

-02987 सियालदाह-अजमेर 2 अप्रैल से 1 जुलाई तक डेली चलेगी।

-02495 बीकानेर-कोलकाता 1 अप्रैल से 24 जून तक हर थर्सडे को चलेगी।

-02496 कोलकाता-बीकानेर 2 अप्रैल से 25 जून तक हर फ्राइडे को चलेगी।