- आई एक्सक्लूसिव

-यूपीपीटीसीएल ने नौबस्ता ट्रांसमिशन की क्षमतावृद्धि के प्रपोजल को दी हरी झंडी

-160-160 की जगह लगेंगे 200-200 एमवीए के पावर ट्रांसफॉर्मर

-साउथ सिटी के 20 सबस्टेशन से जुड़े 10 लाख लोगों को मिलेगा पावर क्राइसिस से छुटकारा

KANPUR: साउथ सिटी में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। नौबस्ता ट्रांसमिशन स्टेशन की क्षमता वृद्धि की उ.प्र। पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड से हरी झंडी मिल गई है। सिटी में पहली बार नौबस्ता ट्रांसमिशन में 200 एमवीए के पावर ट्रांसफॉर्मर लगेंगे। इस ट्रांसमिशन से जुड़े करीब 10 लाख लोगों को पावर क्राइसिस से छुटकारा मिल जाएगा। खासतौर पर गर्मी और सर्दियों में ओवरलोडिंग के कारण पावर कट की प्रॉब्लम नहीं रहेगी।

ओवरलोडिंग का शिकार

सिटी में नौबस्ता के अलावा पनकी, आरपीएच, कानपुर साउथ रूमा और बिठूर 220 केवी ट्रांसमिशन स्टेशन हैं। नौबस्ता ट्रांसमिशन स्टेशन की क्षमता फिलहाल 320 एमवीए की है। यहां 160-160 एमवीए के दो पावर ट्रांसमिशन लगे हुए हैं। नौबस्ता ट्रांसमिशन से केस्को के जूही हॉर्समैन बाग, बाबूपुरवा, किदवई नगर 40 दुकान व एच ब्लाक, रिंग रोड कृष्णा नगर, पशुपति नगर, गोविन्द नगर सहित करीब 20 सबस्टेशन जुड़े हैं, जिनके जरिए साउथ सिटी की लगभग 10 लाख पापुलेशन को बिजली मिलती है। नौबस्ता ट्रांसमिशन से घाटमपुर 132 केवी प्राइमरी ट्रांसमिशन स्टेशन भी जुड़ा है। जिसकी वजह से यह ट्रांसमिशन ओवरलोडिंग का शिकार होता जा रहा है। खासतौर पर गर्मी और सर्दियों में पावर की डिमांड बढ़ने पर ओवरलोडिंग की समस्या से निपटने के लिए पावर कट का सहारा लेना पड़ता है।

400 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर को ग्रीन सिग्नल

इस समस्या के हल के लिए ट्रांसमिशन अफसर लंबे समय से नौबस्ता ट्रांसमिशन की क्षमता वृद्धि की कोशिश में लगे हुए थे। अब जाकर उनके हाथ सफलता लगी है। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को नौबस्ता ट्रांसमिशन स्टेशन में 160-160 एमवीए की जगह 200-200 एमवीए के पावर ट्रांसमिशन लगाने को हरी झंडी दे दी है। नौबस्ता ट्रांसमिशन के लिए यह दोनों पॉवर ट्रांसफॉर्मर एलॉट करने का प्रॉसेस भी शुरू हो चुका है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

कानपुर में पहली बार

कानपुर में 220 केवी के 5 ट्रांसमिशन स्टेशन जरूर है। लेकिन अभी तक 200 एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर कहीं नहीं लगा है। इनमें से ज्यादातर स्थानों पर मैक्सिमम 160 एमवीए के ही पॉवर ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। ट्रांसमिशन के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर एसपी करजेपी ने बताया कि यूपी में नोएडा, गाजियाबाद के बाद कानपुर ऐसा शहर होगा जहां 200 एमवीए के पॉवर ट्रांसफॉर्मर लगेंगे। स्पेशल डिजाइन के ये ट्रांसफॉर्मर बनकर मिलने में करीब 3 महीने का समय लग जाएगा। अगली गर्मियों से पहले 200-200 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर लगा दिए जाएंगे। जिससे ओवरलोडिंग की समस्या न रहे।

इन सबस्टेशन को मिलेगा फायदा

दबौली- 20238

विद्युत कालोनी- 11061

गोविन्द नगर- 15963

पराग डेयरी(प्रपोज्ड)- 14410

नौबस्ता- 9109

पशुपति नगर-7880

किदवई नगर के ब्लाक- 6900

हंसपुरम- 13093

मंडी समिति- 12913

मछरिया(प्रपोज्ड)-4200

देहली सुजानपुर- 19244

सुजातगंज- 10356

कोयला नगर- 10500

सिटी में 220 केवी ट्रांसमिशन स्टेशन

आरपीएच, नौबस्ता, पनकी, कानपुर साउथ रूमा, बिठूर