कानपुर(ब्यूरो)। लगातार बारिश और नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर अब तेजी से बढऩे लगा है। चौबीस घंटे में गंगा का जलस्तर शुक्लागंज की तरफ एक मीटर से ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि अभी खतरे के निशान से गंगा पांच मीटर दूर है। शुक्रवार को बैराज से शुक्लागंज की तरफ 18, 146 मीटर जल छोड़ा गया। गुरुवार को 4,486 मीटर गंगा जल छोड़ा गया है। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ता देखकर जलकल ने अपनी ड्रेङ्क्षजग मशीन बांधकर खड़ी कर दी है ताकि बह न जाए।

8 गेट खोल दिए गए
नरौरा बांध से तेजी से आ रहे जल को देखते हुए ङ्क्षसचाई विभाग ने आगे तेजी से छोडऩा शुरू कर दिया है। बैराज के 30 गेट में आठ गेट पूरे खोल दिए गए है ताकि पानी का बहाव न रुके। शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 107.40 मीटर था जो शुक्रवार को 108.430 मीटर पहुंच गया है। बढ़ते गंगा के जलस्तर को देखते हुए ङ्क्षसचाई विभाग ने गंगा से जुड़े गावों में सतर्कता बढ़ा दी है। गंगा के बढ़ते जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। माना जा रहा है कि नरौरा बांध से तेजी से आ रहे जल के चलते गंगा का जलस्तर शनिवार को और बढ़ जाएगा।

गंगा का हाल
अपस्ट्रीम लेवल- 113.00 मीटर
डाउनस्ट्रीम लेवल- 109.900 मीटर
नरौरा से छोड़ा पानी- 12,022 क्यूसेक
बैराज से छोड़ा पानी- 18,146 क्यूसेक
बैराज में लगे गेट - 30
खुले गेट - आठ
चेतावनी निशान- 113 मीटर
खतरे का निशान - 114 मीटर