कानपुर (ब्यूरो)। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्लागंज की तरफ गंगा का जलस्तर चेतावनी ङ्क्षबदु पार कर गया है और खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहा है। शुक्लागंज में गंगा के किनारे स्थित गांवों में पानी पहुंच गया है। इसको लेकर इरीगेशन डिपार्टमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर्स ने कानपुर में गंगा के किनारे बसे गांवों और कटरी में सतर्कता बढ़ा दी है। हालत यह है कि सभी घाटों में गंगा ऊपर तक आ गयी है। सीढिय़ां डूब गयी है। पुलिस ने पहले ही घाटों में स्नान और बोटिंग पर रोक लगा दी है। साथ ही घाटों के किनारे सतर्कता बढ़ा दी गयी है।

और बढ़ सकता जलस्तर
गंगा में तेजी से नरौरा और हरिद्धार से पानी आ रहा है। इसकी वजह से अभी छह दिन गंगा जलस्तर बढऩे का अनुमान लगाया जा रहा है। गंगा के बैराज के सभी गेट एक पखवारे से खुले हुए है। इन गेटों को और अधिक ऊपर कर दिया गया है ताकि पानी तेजी से निकल सके। वहीं पांडु नदी में भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वरूण विहार, मेहरबान ङ्क्षसह का पुरवा, कंचनपुरवा मर्दनपुरवा, मायापुरम बस्ती में भी पानी आ गया है। गंगा का जलस्तर बढऩे के साथ ही पांडु नदी में भी जल तेजी से बढऩे से आसपास के इलाकों को खतरा बढ़ गया है।