कानपुर (ब्यूरो)। स्टेट गवर्नमेंट यूपी दिवस पर वल्र्ड में प्रदेश का रोशन करने वाले हस्तियों को सम्मानित करेगी। इनमें कानपुर के इंडस्ट्रियलिस्ट नवीन तिवारी भी शामिल हैं। नवीन ने दो यूनिकॉर्न बनाए और भारत को अपना पहला यूनिकॉर्न दिया। उन्होंने दुनिया में सबसे बड़ा स्वतंत्र मोबाइल एडटेक प्लेटफॉर्म स्थापित किया है, जो यूपी और इंडिया के बिजनेसमैन को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों से जोड़ता है। उनका लॉक स्क्रीन सॉफ्टवेयर वल्र्ड के 40 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन पर मौजूद है। इंडस्ट्रियलिस्ट नवीन ने इंडिया को विश्व मंच पर स्थापित करने के साथ ही 26 देशों में उपस्थिति दर्ज की है। साथ 3000 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया जबकि हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है।

लखनऊ की साइंटिस्ट डॉ। ऋतु करीधल श्रीवास्तव का भी नाम

चंद्रयान मिशन में अहम भूमिका निभाने वाली लखनऊ की साइंटिस्ट डॉ। ऋतु करीधल श्रीवास्तव को भी उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए चुना गया है। ऋतु ने भारत के मार्स से ऑर्बिटर मिशन, मंगलयान के विकास में इंपार्टेंट रोल निभाया। वह इस मिशन की उप संचालन निदेशक भी थीं। मंगलयान इसरो की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। इसने भारत को मंगल ग्रह पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बना दिया था।

डॉ। ऋतु ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीएससी कम्प्लीट किया है। वह छह महीने तक लखनऊ यूनिवर्सिटी में रिसर्च स्टूडेंट भी रही। हैं। उन्हें 2019 में दौरान लखनऊ यूनिवर्सिटी द्वारा डीएससी की मानद उपाधि (डॉक्टरेट) से सम्मानित किया गया जा चुका है। करीधल 1997 से इसरो के लिए काम कर रही हैं।