कानपुर (ब्यूरो)। Govindnagar Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2022 गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सुरेन्द्र मैथानी 117501 वोटों से विजयी घोषित हुए है। सपा के विकास यादव 36605 मतों के दूसरे नंबर पर रहे। बसपा के अशोक कुमार कालिया को 8333 ,वहीं कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर को 26267 मत मिले है। कानपुर जिले में गोविंदनगर के अलावा कानपुर कैंट, घाटमपुर, किदवई नगर, सीसामऊ, कल्याणपुर, आर्य नगर, बिल्हौर, बिठूर और महाराजपुर सहित 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां तीसरे चरण में 20 फरवरी, 2022 को मतदान हुआ था।

Govindnagar Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Candidates 2022

गोविंदनगर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने वर्तमान विधायक सुरेंद्र मैथानी पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं इस विधानसभा क्षेत्र से सपा ने सम्राट विकास यादव को, बसपा ने अशोक कुमार कालिया को, कांग्रेस ने करिश्मा ठाकुर को मुकाबले के लिए मैदान में उतारा था।

Govindnagar Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2017

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गोविंदनगर से भाजपा के सत्य देव पचौरी गोविंद नगर से विधायक बने थे। 2019 में सत्‍यदेव पचौरी जब कानपुर के सांसद बने, तो यह सीट रिक्‍त हो गई। फिर यहां पर हुए बाइपोल इलेक्‍शन में कानपुर के पुराने भाजपा नेता सुरेंद्र मैथानी गोविंद नगर से विधायक बने। 2017 में यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 191822 और महिला मतदाताओं की संख्या 157332 थी। इस विधानसभा में उस समय कुल मतदाता 349180 थे।