KANPUR : साउथ सिटी में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को खेल रहे दो बच्चों पर बंदरों ने झपट्टा मारकर लहुलुहान कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में हास्पिटल में दाखिल कराया गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि वन विभाग और नगर निगम की टीम सूचना देने के बाद भी नहीं आई।

बंदरों की फौज इस वक्त साउथ सिटी में जमकर उत्पात मचा रही है। लगातार हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। गुरुवार को बंदरों की फौज ने गुजैनी क्षेत्र में दो बच्चों को निशाना बनाया। इनमें से कृष्णा पब्लिक स्कूल का छात्र 4 वर्षीय सार्थक शर्मा स्कूल ग्राउन्ड पर खेल रहा था, तभी बंदरों ने उस पर हमला कर उसका हाथ पैर व मुंह नोंच लिया। स्कूल के टीचर्स नेदौड़ कर बंदरों को भगाया। इसी तरह जी ब्लॉक में छह वर्षीय मनमोहन घर के बाहर खेल रहा था, तभी ोंदरों नेो मोंह पर झपट्टा मार दिया। मनमोहन के चेहरे पर आधा दर्जन टांके आए