- राजकीय संप्रेक्षण गृह में किशोरी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह स्पष्ट नहीं

- कर्मचारियों के मुताबिक, किशोरी को आते थे दौरे, विसरा जांच के लिए भेजा

<- राजकीय संप्रेक्षण गृह में किशोरी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह स्पष्ट नहीं

- कर्मचारियों के मुताबिक, किशोरी को आते थे दौरे, विसरा जांच के लिए भेजा

KANPUR:

KANPUR: स्वरूप नगर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (बालिका) में मानसिक रूप से बीमार किशोरी की ट्यूजडे रात मौत हो गई। खाना खाने के दौरान अचानक किशोरी की तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उसे फौरान हैलट अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न हो पाने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।

आगरा लाई गई थी किशोरी

पुलिस के मुताबिक किशोरी आगरा के शिशु गृह में थी। चार साल पहले क्0 साल की होने पर उसे सितंबर ख्0क्7 में स्वरूप नगर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह में स्थानांतरित किया गया था। किशोरी को दौरे आते थे। उसका मनोरोग विशेषज्ञ से इलाज चल रहा था। बालिका गृह के कर्मचारी अनामिका व प्रेमपाल के मुताबिक ट्यूजडे रात सभच् बच्चियां खाना खा रही थीं, तभी किशोरी को अचानक दौरा पड़ा। अधीक्षिका उर्मिला गुप्ता को जानकारी दी और तुरंत किशोरी को हैलट ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

नहीं आता था कोई मिलने

स्वरूप नगर थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि किशोरी की मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। बालिका गृह की अधीक्षिका ने बताया है कि किशोरी से मिलने कभी कोई नहीं आता था। उसने आगरा में ही अपने पिता का नाम संतू लिखाया था लेकिन पता नहीं बताया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि किशोरी का मनोरोग विशेषज्ञ से इलाज चल रहा था।