कानपुर (ब्यूरो)अपनों की ही नाकामियों और कारगुजारियों से खाकी का दामन आए दिन दागदार हो रहा है। कभी ड्यूटी से गायब होने के आरोप लगते हैं तो कभी घटनास्थल पर समय से न पहुंचने के। लोकेशन कहीं की बताते हैं और जाते कहीं और हैं। झूठ बोलकर और बहाने बनाकर छुट्टी लेते हैं। जो भी पुलिसकर्मी ऐसा करते हैं अब सुधर जाएं। क्योंकि अब वो 24 घंटे निगरानी में रहेंगे। कब और कहां गए? ड्यूटी पर हैं या घर परपल पल की जानकारी अधिकारियों को मिलती रहेगी। ये सब होगा हाईटेक स्मार्ट वॉच से। कमिश्नरेट में तैनात हर पुलिसकर्मी को स्मार्ट वाच दी जा रही है। जो कंट्रोल रूम से कनेक्ट होगी।

पहïले चरण में कमिश्नरेट
पहले चरण में लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, नोएडा और गाजियाबाद के पुलिस कर्मियों को ये स्मार्ट वाच दी जाएगी। पूरी डिवाइस की कीमत बाजार में 5700 रुपये बताई गई है। लेकिन विभाग में जिन पुलिस कर्मियों को ये डिवाइस दी जाएगी उनकी सैलरी से 2790 रुपये काट लिए गए हैैं। जिस कंपनी को ये वॉच सप्लाई करनी है उससे भी बात हो गई है। जल्द ही

इस तरह काम करेगी ये डिवाइस
आईजी टेक्निकल मोहित कुमार ने बताया कि इस डिवाइस में एक चिप लगाई गई है। इससे सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि अगर हादसे के दौरान ऐसी वारदात होती है, जिसमें पहचान करना मुश्किल है तो इस चिप में पहनने वाले का पूरा डेटा आ जाएगा। दूसरा चिप जीपीआरएस जुड़ा हुआ है, इंटरनेट के माध्यम से इस जीपीआरएस को पुलिस कंट्रोल रूम में बने डिवाइस कंट्रोल से जोड़ा गया है। हर डिवाइस का अपना अलग नंबर है, इस नंबर के सिस्टम पर डालते ही डिवाइस की लोकेशन और आस पास के जो भी मोबाइल नंबर होंगे, उनकी जानकारी सिस्टम पर आ जाएगी। डिवाइस पहनने वाले की वेव्स को कैच करेगी। बीमारी का बहाना बनाने वाले पुलिस कर्मी टेम्प्रेचर की वजह से तुरंत पकड़ में आ जाएंगे।

एक महीने में लागू होगा सिस्टम
आईजी टेक्निकल मोहित अग्रवाल ने बताया कि एक महीने में जीपीएस सिस्टम को लागू किया जाएगा। इसके लिए कंपनियों से बात हो गई है। जिस कमिश्नरेट में जितने भी पुलिसकर्मी हैं, सभी के वॉच में जीपीएस सिस्टम से लैस चिप को लगाया जाएगा। सभी की डिवाइस कंट्रोल रूम से अटैच होगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर पुलिस कर्मी फरार होंगे तो उनकी लोकेशन ट्रेस की जा सकेगी। अतिरिक्त छुट्टी लेने पर उनकी लोकेशन से पता चलेगा कि वे इस वक्त कहां हैैं? इविडेंस में जाने के दौरान कहीं इधर उधर नहीं जा सकेंगे।

अटेंडेंस भी लग जाएगी
पूरे शहर की लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों के कंधे पर है। पुलिसकर्मी चिप से लैस स्मार्ट वॉच को कलाई में बांधकर आएंगे तो उनकी अटेंडेंस भी लग जाएगी और जब जाएंगे तो ड्यूटी भी पूरी मानी जाएगी। चिप लग जाने से पुलिसकर्मी समय पर आएंगे और ड्यूटी करने के बाद समय पर जाएंगे। ड््यूटी में लापरवाही करना अब मुश्किल होगा। इसकी मानिटरिंग कमांड सेंटर ऑफिस से की जाएगी।

जिले में 4662 पुलिसकर्मी
शहर में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रखने की जिम्मेदारी 4662 पुलिस कर्मियों की है। जिसमें 735 महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद हैैं। करीब 45 लाख शहरवासियों की सुरक्षा के साथ थानों और अधिकारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी इन्हीं पुलिसकर्मियों पर है।