-चालक को हाथ-पैर बांधकर फेंका, उपचार के दौरान तोड़ा दम,

-रविवार को कानपुर के कौशलपुरी से भाड़े पर बुक की गई थी अर्टिगा कार

KANPUR/MATHURA: कानपुर से दो दिन पहले मथुरा के लिए भाड़े पर लाई अर्टिगा कार को बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश चालक के हाथ-पांव बांधकर सुरीर के पास फेंक गए। बाद में उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। कानपुर के कौशलपुरी गुमटी-5 निवासी कुनाल आनंद भाड़े पर अर्टिगा कार (यूपी 78-डीजेड 2376) चलाता था। 17 जुलाई दोपहर को उसकी कार को अज्ञात लोगों ने विजयनगर फालूगंज से मथुरा के लिए भाड़े पर तय किया।

रात भर बारिश में पड़ा रहा

रात को कुनाल आनंद को बदमाशों ने सुरीर-मांट मार्ग पर दबोच लिया। उसके हाथ-पैर बांध कर सड़क किनारे फेंक दिया। रात भर कुनाल जंगल में बारिश में पड़ा रहा। सुबह सुरीर मार्ग स्थित मामा चाय वाले ने चालक को खोला। कुनाल ने चाय वाले को घटना बताई और मथुरा में अपने एक परिचित तक जाने के लिए 50 रुपये मांगे। इसके बाद वह किसी तरह मथुरा पहुंचा। थाना गो¨वदनगर क्षेत्र में गिरधर टाल वाले के सामने कुनाल गिर गया और उसे इलाज के लिए ब्रज चिकित्सा संस्थान दरेसी मार्ग में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान कुनाल ने दम तोड़ दिया। एसओ गो¨वदनगर इंद्रेश भदौरिया ने बताया कि कुनाल आनंद को बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिला दिया था। उसके शरीर पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं थे, घटना कानपुर की है। इसलिए विवेचना को कानपुर ट्रांसफर कर दिया गया है।