कानपुर(ब्यूरो)। संडे को प्रदेश के पहले &नमो वन&य का गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने लोकार्पण किया। नगर निगम ने जापानी पद्धति मियावाकी से जंगल को तैयार किया है। विजय नगर स्थित चिल्ड्रेन पार्क में करीब 1.80 लाख पौधे लगाए गए हैं। 2 साल में यह पौधे 10 गुना तेजी से बड़े होने के दावे किए जा रहे हैं।

गवर्नर ने की सराहना
नमो वन के लोकार्पण के मौके पर गवर्नर ने कहा कि ऐसे अर्बन जंगल शहरों के लिए बेहद जरूरी हो गए हैं। कम समय में इतना बड़ा जंगल तैयार करना सराहनीय प्रयास हैं। वहीं राज्यपाल छठ पर्व की सभी को बधाई भी दी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इसे कानपुर की बड़ी उपलब्धि बताया।

यूपी का पहला पार्क
सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि ये कानपुर यूपी में पहला शहर है, जहां ऐसा वन तैयार किया गया है। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए इस प्रकार के वन लाभदायक सिद्ध होंगे। नमो वन के लोकार्पण के मौके पर गर्वनर आनंदीबेन पटेल ने रुद्राक्ष का पौधा रोपा। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आम, महापौर प्रमिला पांडेय ने चंदन का पौधा लगाया। इसके बाद गवर्ननर सीएसए में आयोजित श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ में शामिल हुईं। आध्यात्मिक गुरु रमेश भाई ओझा के प्रवचनों को भी राज्यपाल सुना।

2 साल में तैयार हुआ
नगर निगम उद्यान अधीक्षक डा। वीके सिंह ने बताया कि विजय नगर में जापानी मियावाकी पद्धति से करीब 1.80 लाख पौधे लगाए गए हैं। जो 2 साल बाद घने जंगल के रूप में तैयार हो गए हैं। इन अर्बन जंगलों से शहर में पॉल्यूशन का स्तर कम हो रहा है और ऑक्सीजन की मात्रा में भी बढ़ रही है। इसमें छोटे-छोटे स्थानों पर छोटे-छोटे पौधे रोपे जाते हैं, जो साधारण पौधों की तुलना में 10 गुना तेजी से बढ़ते हैं।

यहां-यहां भी किए गए हैं तैयार
- मसवानपुर के शनैश्वर मंदिर के पास, पनकी के आंबेडकर पार्क, जागेश्वर अस्पताल परिसर, किदवई नगर

ये मुख्य पौधे लगाए गए
जामुन, मौलश्री, आडू, नाशपाती, शहतूत, करौंदा, मेहंदी, तुलसी, अर्जुन, पिलखन, शीशम, गोल्डमोहर, कैजुरिना, सुखचैन, गूलर, आम, बॉटल ब्रश, जेट्रोफा, बांस, कनैर, पारस पीपल, अशोक, अमरूद, नींबू, किन्नू, फाइकस, टिकोमा, चम्पा, कलैंड्रा आदि पेड़ शामिल हैं।