-दादा नगर 132 केवी ट्रांसमिशन स्टेशन का 40 एमवीए ट्रांसफॉर्मर है लीकेज

-मेंटीनेंस वर्क के कारण 40 एमवीए ट्रांसफॉर्मर से नहीं होगी पावर सप्लाई

- दादा नगर, मीतासराय, पनकी पॉलीमर और उद्योग कुंज दादा नगर सबस्टेशन से जुड़े इंडस्ट्रियल एरिया में होगी फीडर वाइज पावर रोस्टरिंग

-फिलहाल 2 से 8 अक्टूबर तक पावर रोस्टरिंग का शेड्यूल केस्को ने किया जारी

-पावर रोस्टरिंग से 400 करोड़ का प्रोडक्शन प्रभावित होगा

KANPUR: नवरात्रि और दीवाली की तैयारियों में दिन-रात जुटे इंडस्ट्रियलिस्ट्स को संडे से बिजली जोर का झटका देगी। दादा नगर ट्रांसमिशन का 40 एमवीए का लीकेज ट्रांसफॉर्मर सही करने के लिए दादा नगर, पनकी आदि इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्रीज में पावर रोस्टरिंग की जाएगी। सैटरडे को केस्को ने इसके लिए पावर रोस्टरिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। इससे इंडस्ट्रियलिस्ट में अफरातफरी मची हुई है।

गैस किट लीक

दरअसल दादा नगर 132 केवी ट्रांसमिशन स्टेशन में 63 और 40 एमवीए के दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगे हुए। इन ट्रांसमिशन स्टेशन से केस्को के पनकी, दादा नगर, बजरंग बली व आसपास स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में पावर सप्लाई करने वाले केस्को के मीतासराय, दादा नगर, उद्योग कुंज दादा नगर, पनकी पॉलीमर सबस्टेशन हैं। पिछले दिनों दादा नगर 132 केवी ट्रांसमिशन स्टेशन का 40 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर की गैस किट से ऑयल लीकेज होने लगा। इसे सही करने का काम ट्रांसमिशन अफसर संडे से शुरू करेंगे। जिसके चलते 40 एमवीए का यह पावर ट्रांसफॉर्मर बन्द रहेगा। केवल 63 एमवीए के पावर ट्रांसफॉर्मर से इंडस्ट्रियल एरिया को पावर सप्लाई की जाएगी, जो डिमांड के मुकाबले बेहद कम है।

सुबह 6 से शाम 6 बजे तक रोस्टरिंग

केस्को के जीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पावर ट्रांसफॉर्मर से सप्लाई नहीं हो सकेगी। जिसके चलते फीडर वाइज रोस्टरिंग करके पावर रोस्टरिंग की जाएगी। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिससे इंडस्ट्रियलिस्ट को परेशानी न हो। वहीं आईआईए के सुनील वैश्य ने कहा कि सीजन का समय है। ये काम ट्रांसमिशन को पहले कर लेना चाहिए। पावर रोस्टरिंग से लगभग 4500 फैक्ट्रीज प्रभावित होंगी। हर दिन 50 करोड़ से अधिक का प्रोडक्शन प्रभावित होगा। वहीं पीआईए के अतुल सेठ ने कहा कि फेस्टिव सीजन के ऑर्डर पूरा करने के लिए अधिकांश फैक्ट्रीज दिन-रात चलाई जा रही हैं। ऐसे में पावर रोस्टरिंग किए जाने से इंडस्ट्रियलस्टि को बहुत नुकसान होगा।

प्रभावित सबस्टेशन

मीता सराय, दादा नगर, पनकी पॉलीमर, उद्योग कुंज दादा नगर