-फीलखाना में 3 मार्च को 400 ग्राम सोने की चोरी मामले में पुलिस ने कर्मचारी सहित 5 को किया गिरफ्तार

>kanpur@inext.co.in

KANPUR : फीलखाना पुलिस ने 2 मार्च की रात हुई चोरी का खुलासा करते हुए पश्चिम बंगाल के पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोर स्कोडा कार से कहीं जाने की फिराक में थे। शातिरों के कब्जे से 50 ग्राम सोना, 1.5 लाख कैश, एक कार और आला नकब बरामद ि1कया है।

इन्होंने की थी वारदात

सुतरखाना में दिनेश पाल का सोने की ज्वैलरी बनाने का कारखाना है। दो मार्च को कारखाने से 400 ग्राम सोने की चोरी हुई थी। फीलखाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। एसपी पश्चिम डॉ। अनिल कुमार ने बताया कि वारदात को मेदनीपुर पश्चिम बंगाल निवासी तपन जाना, महबूब हसन, राजेश अली, शेख सलीम और हुगली पश्चिम बंगाल निवासी शुभेंदू संकी ने अंजाम दिया था। सभी की गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

नौकरी था बहाना

कोतवाली सीओ ब्रज नारायण सिंह ने बताया कि राजेश अली गिरोह का सरगना है। साजिश रचने के बाद चार महीने पहले शुभेंदु कारखाने में काम करने आया था। वारदात की रात उसने गेट खोलकर अपने साथियों को कारखाने में दाखिल कराया। वो सभी चोरी कर फरार हो गए और शुभेंदू यहीं पर रहा। शातिरों ने आगरे में शेख सलीम की बताई जगह पर सोने के गहने गलवाए थे। शुभेंदु यहां से सारी प्रोगे्रेस बताता रहता था। इधर शुभेंदु के मोबाइल की कॉल डिटेल में कुछ नंबरों पर लगातार बात होने पर पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा।