- केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने जारी की लिस्ट, 12 राज्यों के 63 शहर थे रेस में

यन्हृक्कक्त्र: अपना शहर कानपुर के भी अब स्मार्ट बनने का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने स्मार्ट सिटीज की तीसरी लिस्ट का ऐलान किया, इसमें कानपुर भी शामिल है। लिस्ट कुल 27 नए शहरों नाम है। इस बार स्मार्ट सिटीज की दौड़ में 63 शहर शामिल थे। 12 राज्यों के 27 शहरों को स्मार्ट सिटीज की लिस्ट में जगह मिली है। यूपी के 3 शहरों को इस लिस्ट में जगह मिली है। लिस्ट के 27 शहरों में महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा 5 शहरों को जगह मिली है। इसके अलावा तमिलनाडु और कर्नाटक से 4-4, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश से 2-2, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, नागालैंड और सिक्किम से 1-1 शहर को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। वेंकैया नायडू ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 60 शहरों पर 1,44,742 करोड़ रुपयों के निवेश का प्रस्ताव है।

आगरा- उत्तरप्रदेश

अजमेर- राजस्थान

अमृतसर- पंजाब

औरंगाबाद- महाराष्ट्र

ग्वालियर- मध्यप्रदेश

हुबली-धारवाड़- कर्नाटक

जालंधर- पंजाब

कल्याण डोंबवली- महाराष्ट्र

कानपुर- उत्तरप्रदेश

कोहिमा- नागालैंड

कोटा- राजस्थान

मदुरई- तमिलनाडु

मेंगलुरु- कर्नाटक

नागपुर- महाराष्ट्र

नाम्ची सिक्किम

नासिक- महाराष्ट्र

राउरकेला- ओडिशा

सेलम- तमिलनाडु

शिमोगा- कर्नाटक

ठाणे- महाराष्ट्र

तंजावुर- तमिलनाडु

तिरुपति- आंध्रप्रदेश

टुमकुरु- कर्नाटक

उज्जैन- मध्यप्रदेश

वड़ोदरा- गुजरात

वाराणसी- उत्तरप्रदेश

वेल्लोर- तमिलनाडु

यूपी के 3 शहरों को मिली जगह

स्मार्ट सिटीज की रेस में यूपी के तीन शहर जगह बनाने में सफल रहे हैं। कानपुर, आगरा और बनारस को स्मार्ट सिटीज में जगह मिली है।