-नगर निगम ने जीबीसी सर्टिफिकेट के लिए किया अप्लाई, केंद्र सरकार सर्वे कर देती है 5 स्टार रेटिंग

-100 परसेंट किया जाएगा कूड़ा उठान, मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की टीम करेगी सर्वे

कानपुर। सिटी को गार्बेज फ्री बनाने के लिए नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है। भौंती स्थित कूड़ा प्लांट में नगर निगम ने जहां तेजी से लीगेसी वेस्ट को डिस्पोज करने का काम शुरू किया है, वहीं अब कानपुर को गार्बेज फ्री बनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने जीबीसी सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई भी कर दिया है। इसके तहत मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की टीम कानपुर का सर्वे करेगी, जिसके बाद 5 स्टार के हिसाब से रेटिंग देगी। इसके तहत कूड़ा घरों को ढकना, 100 परसेंट कूड़ा उठान और 100 परसेंट डोर-टू-डोर कलेक्शन शुरू किया जाएगा। बता दें कि नगर निगम अभी 30 परसेंट ही डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन कर रहा है।

कहीं न दिखे कूड़ा

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। अजय संखवार के मुताबिक गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। नगर निगम ने 5 स्टार रेटिंग के लिए अप्लाई किया है। जल्द ही इसके लिए एक टीम सर्वे करने के लिए कानपुर आएगी। इसमें कूड़ा निस्तारण की स्थिति और सिटी में बने कूड़ा घरों आदि का सर्वे किया जाएगा। इसके अलावा सड़कों के किनारे कहीं भी कूड़ा आदि एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा।

--------------

अच्छी रेटिंग के लिए ये प्रमुख कार्य जरूरी

-डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन

-सेग्रीगेशन एट सोर्स

-स्वीपिंग ऑफ पब्लिक एंड कॉमर्शियल एरिया

-पेनाल्टी एंड स्पॉट फाइन

-प्लास्टिक बैन

-साइंटिफिक वेस्ट प्रॉसेसिंग

-सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट

-साइंटिफिक लैंडफिलिंग

-तालाबों, नदियों में वेस्ट नहीं

-----------

कानपुर तीसरी बार प्लस प्लस

सिटी में बने 340 कम्यूनिटी ट्वॉयलेट, 99 पब्लिक टॉयलेट और 110 बेस्ट टायलेट के अच्छे रखरखाव की वजह से कानपुर को लगातार तीसरी बार ओडीएफ प्लसप्लस सर्टिफिकेट मिला है। 4 से 7 जनवरी के बीच केंद्र की टीम ने सर्वे किया था। इसमें 19 टॉयलेट का औचक निरीक्षण था। जिसमें सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली थी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। अजय संखवार ने बताया कि स्लम, पब्लिक, रेसिडेंशियल और कॉमर्शियल एरिया में बने ट्वॉयलेट का सर्वे किया गया था। इसके अलावा सजारी स्थित 42 एमएलडी के एसटीपी के डॉक्यूमेंटेशन में भी अच्छे मा‌र्क्स मिले हैं।