कानपुर (ब्यूरो)। दीपावली मंडे को है, लेकिन एक दिन पहले ही शहर रंग-बिरंगी झालर लाइट्स से जगमगा गया। घर, दुकानें, मार्केट्स से लेकर फैक्ट्री व ऑफिस बिल्डिंग तक अट्रैक्टिव लाइट्स से सजाई गई हैं। संडे को भी चारों ओर दीपावली की तैयारियों की धूम मची रही। लोग गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ विधि-विधान से पूजन के लिए सामग्र्री खरीदते रहे। सुबह से लेकर देर रात तक बाजारों में भीड़ बनी रही। संडे को सबसे ज्यादा खरीद गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां, दीए और सवाजट के सामान की हुई।

ये है पूजन का मुहूर्त
मंडे को कानपुराइट्स हस्त नक्षत्र और शिवयोग में विधिवत मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर महाराज का पूजन अर्चन कर दीपोत्सव मनाएंगे। पंडित केए दुबे पद्मेश ने बताया कि प्रदोष काल में शाम 5.23 से 7.55 बजे तक पूजन होगा। वहीं, वृष लग्न में शाम 6.36 से 8.32 बजे तक पूजन होगा। प्रथम मुहूर्त शाम 6.36 से 7.55 बजे तक, द्वितीय महानिशीथ काल पूजन रात 11.20 से 12.11 तक होगा। पूजन के लिए तृतीय मुहूर्त देररात 1.04 से 3.18 बजे तक रहेगा। वहीं, धूनी ध्यान केंद्र के आचार्य अमरेश मिश्र ने बताया कि पूजन के लिए 6.22 से 8 बजे तक मुहूर्त रहेगा।

टीम इंडिया की जीत ने बढ़ाया जोश
दीपावली की तैयारियां लोगों ने पहले से शुरू कर दी थीं। धनतेरस पर जमकर शॉपिंग के बाद छोटी दीपावली पर लोगों ने घरों को दुल्हन की तरह सजाया। रंग-बिरंगी लाइट्स से घर, मोहल्लों ही नहीं शहर तक जगमगा उठा। टीम इंडिया की जीत के साथ छोटी दीपावली पर आतिशबाजी का दौर भी शुरू हो गया, जो देररात तक चलता रहा। इससे पहले शाम घर-घर गेट के बाहर यम दीपदान किया गया।

मां काली का पूजन
दीपोत्सव पर मां काली का विशेष पूजन किया जाता है। बंगाली समाज महानिशीथ काल में होने वाले पूजन में बड़ी संख्या में शामिल होता है। चकेरी स्थित श्रीश्री कालीबाड़ी मंदिर में मध्यरात्रि मां का शृंगार पूजन किया जाएगा। बंगाली मोहाल स्थित मंदिर में भी मां का पूजन अर्चन किया जाएगा।

डिजाइनर दीपकों की खूब हुई खरीददारी
लगातार दो वर्षो के बाद कोरोना की बंदिशों के बाद इस बार दीपावली धूमधाम से मनाने की तैयारी की गई हïै। दीपावली पर मिट्टी के दीपकों के साथ डिजाइनर दीयों से घर को रोशन किया जाएगा। इस की तैयारी की गई। किदवई नगर, पीरोड, गोविन्द नगर, काकादेव, हरजेन्दर नगर आदि मार्केट्स में मौजूद साधारण से लेकर मिïट्टी से बने दीपकों की खूब खरीददारी कर रहे हैं।

पूरा नहीं कर पा रहे ऑर्डर
होलसेल में मिïट्टी के दीपक 70 रुपये के 100 पीस हैं। वहीं रिटेल में 100 से लेकर 120 रुपये तक बेचे जा रहे हैं। वहीं, डिजाइनर दीपक 3 से 5 रुपये प्रति पीस तक मिल रहे हैं। अधिक डिमांड की वजह से हाल ये हो गए हैं कि कुम्हार आर्डर पूरा नहीं कर पा रहे हैं। दीपक बनाने वाले कारवालो नगर के सूरज के अनुसार इस बार डिजाइनर दीपकों की खूब डिमांड है। आस-पास के कई डिस्ट्रिक्ट से भी ऑर्डर मिले थे।