कानपुर (ब्यूरो)। 20 किलो सोना और लगभग डेढ़ करोड़ रुपये लेकर बेकनगंज से फरार हुए संपत राव लवाटे, महेश मस्के, किरन सैहजल, संतोष मस्के, संध्या लवाटे की तलाश में एसआईटी लगी हुई है। फरार आरोपियों की लोकेशन महाराष्ट्र में मिली है। जिसके बाद पुलिस ने दो टीमों को वहïां के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने बुधवार को आरोपी संपत के घर और ऑफिस की तलाशी भी ली। वहां सारा सामान गायब मिला। पुलिस भी मान चुकी है कि संपत शहर के सराफा कारोबारियों का करीब 15 से 20 किलो सोना लेकर फरार हो चुका है। हालांकि अब तक पुलिस के पास केवल 11 किलो सोने का हिसाब पहुंचा है।
15-15 लाख की दो बीसी भी
वहीं ठगे हुए सर्राफा कारोबारियों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। चौक सर्राफा निवासी राकेश शर्मा और दीपक यादव ने कानपुर महानगर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अरोरा को जानकारी दी कि आरोपी उनसे 736 ग्राम सोना ज्वेलरी गया था। शादी में जाने के लिए राकेश की स्कूटी भी मांगी थी। संडे को लखनऊ के लूलू मॉल में शॉपिंग करने के दौरान संपत ने 20 हजार रुपये की जरूरत बताई। राकेश ने महेश मस्के के अकाउंट में रकम ट्रांसफर की थी। वहीं 15-15 लाख की दो बीसी भी संपत और महेश ले गए हैैं। जिसमें गारंटर राकेश था। राकेश ने अपनी तहरीर बजरिया पुलिस को देने के साथ ही सभी आरोपियों के मोबाइल नंबर भी दिए हैैं।

30 साल से कर रहा था काम
बेकनगंज सराफा बाजार में पुराने सोने के आभूषणों क गलाने के लिए यहां के तमाम कारोबारी पिछले 25 से 30 सालों से संपत राव लावटे नाम के कारीगर को अपना सोना देते थे। संपत मूलरूप से महाराष्ट्र के सांगली जनपद का रहने वाला है। वह परिवार के साथ बिरहाना रोड में नील वाली गली में किराये का मकान लेकर रह रहा था, जबकि बेकनगंज में उसने एसआर गोल्ड टेङ्क्षस्टग के नाम से एक दुकान खरीदी थी। संपत के साथ महेश मस्के के नाम का एक अन्य व्यक्ति भी रहता था। शुक्रवार से दोनों का कोई अतापता नहीं था। उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो वह बंद मिले। सोमवार को कुछ सर्राफ संपत के नील वाली गली स्थित घर पहुंचे तो वहां ताला लगा था।
परिवार सहित है गायब
मंगलवार को कानपुर महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा पीडि़त सराफा कारोबारियों को साथ लेकर जेसीपी नीलाब्जा चौधरी से मिले, जिसके बाद बजरिया थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। संपत व महेश मस्क के अलावा इनके यहां काम करने वाले सूरज नाम के कर्मचारी को आरोपित बनाया गया है। डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि बुधवार को पुलिस संपत के घर पहुंची। ताला तोडक़र पुलिस अंदर दाखिल हुई तो वहां टूटे फूटे फर्नीचर के अलावा कुछ नहीं था। मकान मालिक ने बताया कि संपत ने पिछले दो महीने से उसे किराया भी नहीं दिया था। सोना टेङ्क्षस्टग वाली मशीन भी गायब थी।

तीन बैैंक खातों की मिली जानकारी
डीसीपी ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि संपत राव लावटे के एचडीएफसी बैंक खाते में 68 हजार रुपया, आईडीएफसी में 44 हजार रुपये और यूको बैंक खाते में 473 रुपया बकाया मिला है। इन खातों में लेनदेन की अन्य इंट्री के बारे में पता किया जा रहा है। साथ ही अन्य बैंकों में खातों की संभावना भी पता की जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी व जांच के लिए छह टीमों का गठन किया है। मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से सामने आया है कि संपत और महेश मस्क परिवार के साथ महाराष्ट्र में है। इसकी जानकारी मिलते ही दो विशेष टीमों को महाराष्ट्र रवाना कर दिया गया।

नेपाल सीमा पर बढ़ाई चौकसी
आरोपियों की लोकेशन भले ही महाराष्ट्र में मिल रही हो, लेकिन पुलिस ने एहतियात के तौर पर लखनऊ, कानपुर, मुम्बई, दिल्ली के एयरपोर्ट प्रबंधन को सूचनाएं भेजी हैं। हालांकि डीसीपी के मुताबिक जानकारी मिली है कि संपत व महेश मस्क दोनों के पासपोर्ट नहीं बने थे, इसलिए उनके विदेश भागने की संभावना काफी कम है। ऐसे में अभियुक्तों के नेपाल भागने की संभावना को देखते हुए नेपाल के बार्डर जिले लखीमपुर खारी, बहराइच, महाराजगंज और बार्डर पर ने चैक पोस्ट पर जानकारियां भेजी गई हैं।

दो नए पीडि़त सामने आए
पुलिस के मुताबिक मुकदमे के वादी अय्यूब ने धोखाधड़ी करके 2600 ग्राम सोना हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा मंगलवार तक विभिन्न 10 ज्वैलर्स व दुकानदारों से कुल छह किलो 157 ग्राम 340 मिलीग्राम सोना (लगभग मूल्य 03 करोड 75 लाख 15 हजार लगभग) हड़पने की शिकायतें पुलिस के पास पहुंची थीं। बुधवार को लगभग पौने पांच किलो सोने के दो दावेदार पुलिस के पास पहुंचे। बेकनगंज निवासी महबूब ने बताया कि उसने तीन किलो 934 ग्राम सोना संपत को गलाने के लिए दिया था। चौक सर्राफा के भी दो कारोबारियों को लगभग साढ़े सात सौ ग्राम चपत लगी है।
----------------
इन व्यापारियों के नाम आए सामने
अयूब खान: 2600 ग्राम सोना, इश्तियाक अहमद: 300 ग्राम सोना, इमरान वयस्क: 310 ग्राम सोना, इरफान वयस्क: 433 ग्राम सोना, शहनवाज अहमद: 148 ग्राम सोना, अशफाक अहमद: 128 ग्राम सोना, हफीज मलिक: 161.34 ग्राम सोना, महबूब: 3934 ग्राम सोना, राकेश शर्मा: 736 ग्राम सोना,
समर जबी: 495 ग्राम सोना, फातिमा खातून: 489.51 ग्राम सोना, फरहत अय्यूब: 478 ग्राम सोना, ताहिरा बेगम: 483 ग्राम सोना, सुल्ताना खान: 476 ग्राम सोना।