- चकेरी में अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट ठीक करने गई थी केस्को की टीम, पार्षद पति व साथियों पर आरोप

KANPUR: चकेरी में अंडरग्राउंड केबल फाल्ट ठीक करने गए केस्को जेई के साथ पार्षद पति व कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। जबरन अपने ऑफिस ले जाकर बंधक बना लिया। मामले की जानकारी होने पर केस्को के जेई व इम्प्लाइज यूनियन के लोग पहुंच गए। चकेरी थाना में पार्षद पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की अप्लीकेश्ान दी गई।

बंद करा दी खुदाई

दरअसल देवीगंज स्थित एयरफोर्स की 33 केवी अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट हो गया था। संडे को उसे ठीक कराने के लिए जाजमऊ सबस्टेशन के जेई धनंजय सिंह व अन्य इम्प्लाई मौके पर पहुंचे। जेई ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल फाल्ट बनाने के लिए खोदाई करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान महिला पार्षद संगीता बाली के पति मनोज बाली कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए और खोदाई बंद करा दी। अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट की बात बताने पर वह अभद्रता करने लगे और मारपीट की। कार्यकर्ताओं के साथ जबरन उन्हें अपने कार्यालय ले गए और उन्हें बंधक बना लिया।

75 लाख से बनी है रोड

जेई धनंजय ने बताया कि करीब आधा घंटे बाद किसी तरह निकलने के बाद उन्होंने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इस बीच जेई संगठन डीके अग्रवाल भी पदाधिकारियों के साथ चकेरी थाना पहुंच गए। वहीं पार्षद पति मनोज का कहना है कि तीन महीने पहले ही 75 लाख से रोड बनाई गई है। केस्को की टीम उसे खोद रही थी। आसपास के लोगों ने शिकायत की तो वह मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही लोगों ने खोदाई बंद करा दी थी। जेई से खोदाई के लिए परमीशन दिखाने को कहा तो वह स्वयं ही अभद्रता लगे थे। बंधक बनाने व मारपीट की बात गलत है। बातचीत के लिए ऑफिस ले गए थे। चकेरी इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि जेई की अप्लीकेशन पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।