- बजरिया में प्रापर्टी के पुराने विवाद में रिश्तेदारों पर ही गोली मारने का आरोप लगाया, जांघ में लगी गोली

KANPUR:बजरिया में शनिवार शाम को प्रापर्टी के विवाद में एक बुजुर्ग को गोली मार दी गई। आरोप है कि लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद में रिश्तेदारों ने ही वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस अभी मामले को संदिग्ध बता रही है। गोली बुजुर्ग की जांघ में लगी। जिसके बाद उसे रीजेंसी में भर्ती कराया गया उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बजरिया थानाक्षेत्र में आने वाले बेकनगंज इलाके में हाजी रिजवान का अपने बड़े भाई से प्रापर्टी को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। हाजी रिजवान के मुताबिक वह सैटरडे शाम को बड़े भाई की दुकान पर बात करने गए थे। उसी दौरान विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद बड़े भाई और भतीजे ने उन्हें पीटा। रिजवान का बेटा बचाने आया तो भतीजे ने तमंचा निकाल कर फायर झोंक दिया। गोली रिजवान की बांयी जांघ पर लगी। जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। बजरिया एसओअनिल यादव के मुताबिक अभी पीडि़त पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।