kanpur@inext.co.in

KANPUR : फायर सेफ्टी नॉ‌र्म्स की अनदेखी कर पब्लिक की जान खतरे में डालने वाले नौ होटल्स को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। फायर ऑफिसर्स की जांच-पड़ताल में स्वरूप नगर स्थित होटल मंदाकिनी प्लाजा, नयागंज के होटल गैंजेस, होटल सूर्या व होटल बनारस, सुतरखाना में होटल उर्वशी व होटल मंगलम, मॉलरोड में होटल लक्ष्मी, मोतीमोहाल के होटलशगुन, सिविल लाइंस स्थित होटल पैराडाइज में फायर सेफ्टी अरेंजमेंट्स नदारद मिले। इन कमियों के मद्देनजर सभी होटल्स को उत्तर प्रदेश अग्नि निवारण व अग्नि सुरक्षा अधिनियम-ख्00भ् के तहत नोटिस जारी करते हुए ख्7 मई तक स्पष्टीकरण मांगा गया है। तयशुदा समय में जवाब नहीं देने पर होटल कंपाउंड को सील करने की कार्यवाही की जाएगी। इससे पहले डीएम ने होटल स्वागत, शोभित पैलेस, एएस पैलेस, आदित्य पैलेस, होटल स्वामी, कान्हा गैलेक्सी, दीप मयूर, होटल प्रिया, मंदाकिनी पैलेस सिविल लाइंस को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। इन होटल्स के स्पष्टीकरण के आधार पर ख्0 दिनों के अंदर-अंदर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।