कानपुर(ब्यूरो)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर सिटी में जगह-जगह रामधुन की गूंज सुनाई पड़ी। सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों ने प्रभात फेरियां निकालीं। जगह-जगह सफाई कर स्च्च्छांजलि देने संग स्च्च्छता, एकता व भाईचारे का संदेश दिया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और का सम्मान
डीएम विशाख जी ने कलेक्ट्रेट परिसर में गांधी व शास्त्री जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने देश की च्वच्छता के लिए जो संकल्प लिया था, उसे हर किसी को मन में उतारने की आवश्यकता है। सभी घर, मोहल्ले व कार्यालय को साफ रखने की जिम्मेदारी उठाएं। डीएम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीके ङ्क्षसह व अन्य सेनानी परिवारों का सम्मान किया। एडीएम भू अध्याप्ति ङ्क्षरकी जायसवाल, राजेश कुमार, सूरज कुमार आदि उपस्थित रहे। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र कानपुर की ओर से गांधी प्रतिमा गणेश उद्यान फूलबाग में आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित स्वर्गीय गिरिराज किशोर द्वारा संकलित गांधी की नीलामी से मुक्त पुस्तक का विमोचन उनकी पत्नी मीरा किशोर ने किया। उप्र खादी ग्रामोद्योग महासंघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि गांधी जी व्यक्ति नहीं विचार हैं। जय नारायण गुप्ता, छोटे भाई नरोना, शिवा ङ्क्षसह, मदन भाटिया, हरेंद्र भदौरिया आदि थे।


पदयात्रा निकाली गई
अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सिंह बागी व मो रियाज के नेतृत्व में बड़ा चौराहा से राष्ट्रीय एकता व भाईचारा संदेश पदयात्रा निकाली गई। इससे पहले नगर अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, डा। इरशाद ने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मुरारीलाल रोहतगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पदयात्रा कचहरी रोड होकर स्वतंत्रता सेनानी सदन पर समाप्त हुई। मानव उत्थान सेवा समिति ने प्रभात फेरी निकाली। श्रीहंस मंदिर प्रभारी साध्वी चंदन बाई के हरी झंडी दिखाई। भक्त नारे लगाते हुए नयागंज, घसियारी मंडी, बिरहाना रोड होकर फूलबाग गांधी प्रतिमा पर पहुंचे समापन हालसी रोड पर हुआ.समिति के जिला सचिव शैलेंद्र पाल, सुशील पोरवाल, हरिशंकर साहू, संतराम निषाद, संदीप गुप्ता आदि थे। केडीए में सेक्रेटरी शत्रोहन वैश्य व अन्य ऑफिसर्स ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। जनपद न्यायालय परिसर में जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ङ्क्षसह-द्वितीय ने गांधी व शास्त्री प्रतिमा पर मल्यार्पण किया। इसके बाद न्यायालय के सभी अधिकारियों के साथ एकजुट होकर परिसर की सफाई की। प्रभात फेरी निकाली गई। अपर जनपद न्यायाधीश शुभी गुप्ता के नेतृत्व में स्कूल के स्टूडेंट्स शामिल हुए।