- 15 दिन में दूसरी बार डैमेज हुआ था दालमंडी सबस्टेशन का पॉवर ट्रांसफॉर्मर

-संडे को डैमेज हुआ था पॉवर ट्रांसफॉर्मर, थर्सडे की रात नए ट्रांसफॉर्मर से की जाने लगी पॉवर सप्लाई

KANPUR : करीब एक पखवारे में दो बार जले दालमंडी सबस्टेशन में दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाकर पॉवर सप्लाई की जाने लगी है। हालांकि अब भी कई मोहल्लों में पॉवर सप्लाई फूलबाग व घंटाघर सबस्टेशन से हो रही है। गौरतलब है कि 12 मार्च की दोपहर में दालमंडी का 10 एमवीए पॉवर ट्रांसफॉर्मर डैमेज हो गया था। 15 दिनों में सबस्टेशन में दूसरा पॉवर ट्रांसफॉर्मर डैमेज हुआ। इसके चलते होली में नयागंज, भूसाटोली, सुतरखाना आदि मोहल्ले के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। थर्सडे की दोपहर 2.45 बजे नए ट्रांसफॉर्मर से पॉवर सप्लाई के लिए केस्को ने पॉवर शटडाउन लिया। रात करीब 8 बजे नए ट्रांसफॉर्मर से पॉवर सप्लाई की जाने लगी। हालांकि रात हो जाने की वजह से अल्टरनेट पॉवर सप्लाई के तौर पर फूलबाग व घंटाघर सबस्टेशन से जुड़े गए फीडर्स को वापस सबस्टेशन से नहीं जोड़ा गया है।