-आर्य नगर स्थित 2 रेस्टोरेंट में की गईकार्रवाई, हुक्का पीते मिले लोग, जुर्माना वसूला, फूड लाइसेंस होगा कैंसिल

-----

KANPUR: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी शहर में रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चला रहे हैं। इसको लेकर मुख्य सचिव ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिसके बाद मंडे को फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने आर्य नगर स्थित 2 रेस्टोरेंट मे छापेमारी की गई। एक रेस्टोरेंट में तो हुक्का नहीं मिला, जबकि नवाब रेस्टोरेंट में 5 टेबल पर हुक्का परोसा जा रहा था। डिपार्टमेंट के अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि कोटपा के तहत 200 रुपए प्रति हुक्का जुर्माना वसूला गया। फूड लाइसेंस को भी कैंसिल किया जाएगा।

22 से 38 साल तक के लोग मिले

रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान 22 से लेकर 38 साल तक के लोग हुक्का पीते मिले। छापेमारी होते ही रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया। ज्यादातर लोग रेस्टोरेंट छोड़कर भाग निकले। रेस्टोरेंट संचालक को मौके पर पकड़ कर जुर्माना वसूला गया। फूड लाइसेंस चेक किया गया तो आरती त्रिपाठी के नाम पाया गया। वहीं टीम ने रेस्टोरेंट से हल्दी, मिक्स मसाला, रिफाइंड ऑयल और पनीर के सैंपल भी जांच के लिए कलेक्ट किए। डिपार्टमेंट के अभिहित अधिकारी विजय प्रताप सिंह के मुताबिक हुक्के की एक पाइप से कई लोग मुंह लगाकर पीते हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अब रोजाना हुक्का परोसने वालों के खिलाफ छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी।