- स्वरूप नगर की महिला ने की एसएसपी से शिकायत

>KANPUR: गैंगस्टर विकास दुबे से परेशान लोग उसकी मौत के बाद एक-एक कर सामने आ रहे हैं। शनिवार को स्वरूप नगर निवासी एक महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर विकास दुबे और उसके साथियों पर कब्जे का आरोप लगाया। यही नहीं पति के लापता होने की बात भी पीडि़ता ने बताई। एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं स्वरूप नगर में रहने वाली कमलादेवी के मुताबिक, उनके पति शत्रुघ्न स्टेशनरी की दुकान करते थे। सालों पहले उनके यहां एक परिवार किराए पर रहने आया। कुछ दिनों बाद पता लगा कि किराएदार ने विकास दुबे की मदद से उनके पति को दबाव में लेकर मकान अपने नाम करा लिया है। ये मामला अक्टूबर 2007 की है। इसके बाद से उनके पति भी लापता हो गए। उसने पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की तो विकास दुबे और उसके साथियों ने धमकाया। विकास के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद लोगों ने उसे हिम्मत दिलाई जिसके बाद वह शिकायत करने की हिम्मत जुटा सकी। एसएसपी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।