-विधनू के किसनपुर में रहने वाले किसान का बेटा था, घरवाले तिलक समारोह में गए थे

KANPUR : बिधनू में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में किशोर की मौत हो गई। परिजन घर पहुंचे तो उसका शव कमरे में फंदे पर लटक रहा था। जिसे देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम भेज दिया। उसने सुसाइड क्यों किया? इसकी पुलिस पड़ताल कर रही है।

बिधनू के किसनपुर में रहने वाले शिव प्रकाश किसान हैं। उनके परिवार में पत्नी मां निशा, बहन रोशनी और दो बेटे सत्यम व सुन्दरम (17) थे। जिसमें सत्यम सबसे छोटा था। वो पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को सुन्दरम को छोड़कर शिव प्रकाश का परिवार तिलक समारोह में गया था। जब वे देर रात को घर पहुंचे तो सुन्दरम का शव आंगन में अंगौछे के सहारे जिंगले पर लटक रहा था। जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम भेज दिया। उसने सुसाइड क्यों किया? इसका अभी पता नहीं चला है।