- सेशन 2021-22 के लिए 7128 रजिस्ट्रेशन का है टारगेट

- एंट्रेस एग्जाम के माध्यम से क्लास 6 में होते हैं एडमिशन

KANPUR: आपका लाडला सिक्स क्लास में एडमिशन लेना चाहता है तो आपके लिए नवोदय जवाहर स्कूल बेहतर ऑप्शन हो सकता है। दरअसल, इस बार डीएम ने 20 परसेंट ज्यादा एडमिशन लेने का टारगेट बीएसए को दिया है। बीएसए और अन्य एजुकेशन डिपार्टमेंट के अफसरों को सेशन 2021-22 के लिए 7128 रजिस्ट्रेशन के पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया है।

प्रिंसिपल एसके मिश्रा ने बताया कि संडे तक 6000 च्च्चे रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इसके बाद भी लगातार पेरेंट्स आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर साल एंट्रेस एग्जाम के बाद स्टूडेंट्स का एडमिशन सिक्स क्लास के लिए होता है। स्कूल में कुल 80 सीट हैं। जिन च्च्चों का एडमिशन हो जाता है, उन्हें फ्री में यूनिफॉर्म और भोजन दिया जाता है। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा तय आरक्षण व अन्य छूट भी दी जाती हैं।

मंडल में शहर की स्थिति बेहतर

जिला टोटल रजिस्ट्रेशन

इटावा 601

कन्नौज 930

कानपुर नगर 6000

कानपुर देहात 725

फर्रुखाबाद 1089

10 फरवरी को होता रहा है एग्जाम

हर साल नवोदय विद्यालय में 10 फरवरी को एंट्रेंस एग्जाम हुए थे। हालांकि इस सेशन में कोरोना महामारी के चलते कई दिनों तक विद्यालय बंद रहा। फिलहाल सेशन 2021 के लिए एंट्रेंस एग्जाम की डेट निर्धारित नहीं की गई है। वहीं आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स में 75 परसेंट ग्रामीण क्षेत्रों से और 25 परसेंट शहरी क्षेत्रों से शामिल होते हैं।