कानपुर (ब्यूरो) उन्होंने हमारे जीवन और सभ्यता को आकार देने में इस क्रांतिकारी तकनीक की क्षमता का जिक्र किया। संचालन डॉ। अंजू दीक्षित, उप निदेशक, स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज ने किया। वहीं स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के भौतिकी विभाग के फैकल्टी सदस्यों की देखरेख में क्विज व मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने न्यूटन, आइंस्टीन और मैक्सवेल सिद्धांत आदि के आधार पर मॉडल तैयार किए हैं। डॉ। वीके कश्यप और डॉ। नीरज सिंह ने मॉडल का निर्णय लिया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स को पुरस्कार दिए गए। स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के सभी संकाय सदस्य उपस्थित थे।