KANPUR : कल्याणपुर में शनिवार की रात को चोरों ने होटल मैनेजर के सूने मकान में धावा बोलकर नगदी, जेवर समेत अन्य कीमती सामान पार कर दिया। वो पत्नी और बच्चों के साथ घूमने गए थे। वो सुबह घर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की।

शारदा नगर में रहने वाले अनुराग सक्सेना एक नामी होटल के मैनेजर है। वो परिवार समेत घूमने गए थे। वो रविवार को घर लौटे तो रूम और अलमारी के ताले टूटे थे। जिसे देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की। जिसमें पता चला कि बच्चा चोर गैंग ने वारदात को अन्जाम दिया है। रोशनदान से चोर मकान के अन्दर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने नगदी, जेवर समेत छह लाख का सामान पार कर दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।