KANPUR: बर्रा और चकेरी में सैटरडे सुबह दो युवकों का शव उनके घरों में लटकता मिला। दोनों में ही मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस दोनों ही घटनाओं को आत्महत्या मान रही है। बर्रा में मिला शव कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के गार्ड राममोहन के बेटे का है। वहीं चकेरी में मरने वाले युवक की शिनाख्त राजेंद्र उर्फ डब्बू के रूप में हुई है।

कारण स्पष्ट नहीं

बर्रा-फ् में मंत्री शिवपाल यादव के गनर राममोहन का परिवार रहता है। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा सर्वेश पीएसी में है, उससे छोटा धर्मेद्र लोडर चलवाता है। बहन रेखा ने बताया कि संडे को चाचा के बेटे का तिलक है, घर में उसी की तैयारियां चल रही हैं। फ्राईडे रात को धर्मेद्र अपने कमरे में सोने गया था। सुबह उसके कमरे में गई तो उसका शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को नीचे उतरवाया। शुरुआती जांच में पुलिस खुदकुशी का मामला मान रही है। वहीं चकेरी के गंगागंज में राजेंद्र उर्फ डब्बू का शव उसके कमरे में फांसी पर लटकता मिला। पत्‍‌नी भावना बेटे निखिल के साथ सैटरडे सुबह घर पहुंची तो उसे घटना की जानकारी हुई। पुलिस इस घटना को भी आत्महत्या मान रही है। लेकिन दोनों ही मामलों में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं।