फिल्म प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा अपनी फर्स्ट हॉलीवुड फिल्म के प्रोडेक्शन में खासे बिजी हैं। इसी वजह से वह बॉलीवुड में अपने प्रोजेक्टस पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। ‘ब्रोकन हाउस’ नाम की इस फिल्म में हॉलीवुड एक्टर विन्सेंट डी ओनोफ्रियो, एनटन येलचिन और क्रिस मारक्विट काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग लॉस एंजिलिस में की जा रही है।

यह एक थ्रिलर है, जिसमें ब्रदर्स के बीच बांडिंग, अफेक्शन, कमिटमेंट और एक एक्सटेंट पर वायलेंस पोट्रे किया गया है। इससे पहले विधु 30 साल पहले लॉस एंजिलिस गए थे, जब उन्होंने कॉलेज पास किया था। उनकी बनाई गई शॉर्ट फिल्म को ऑस्कर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। उस समय विधु के पास ज्यादा पैसे नहीं हुआ करते थे और वह इंडियन गॉरमेंट की स्पांसरशिप से अमेरिका गए थे। उन्हें पांच दिनों के लिए 20 डॉलर (करीब 1079 रुपये) पर डे एलाउंस दिया जाता था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk