-म्योर मिल सबस्टेशन से जुड़े एक लाख लोगों को सुबह से शाम तक जूझना पड़ा संकट से

KANPUR@Inext.co.in

KANPUR: म्योर मिल सबस्टेशन से जुड़े एक लाख लोगों को संडे को जबरदस्त पॉवर क्राइसिस से जूझना पड़ा। जर्जर स्विचगियर बदलने के लिए केस्को इम्प्लाइज के पॉवर शटडाउन लिए जाने से लोग सुबह से शाम तक बिजली को तरस गए। लगातार 6 घंटे से अधिक समय तक बिजली गायब रहने से लोगों को बिजली के साथ पानी संकट से भी जूझना पड़ा।

पानी खत्म, लगाए सबस्टेशन के चक्कर

संडे को अचानक जर्जर स्विच गियर बदलने के म्योर 1 व 2 फीडर का पॉवर शटडाउन ले लिया गया। इससे पीपीएन मार्केट, नवीन मार्केट, नई सड़क, परेड, मछली मार्केट, दूध वाला बंगला, सिविल लाइन्स, केस्को मुख्यालय की लाइट गुल हो गई। पॉवर शटडाउन की जानकारी केस्को को अफसरों को भी नहीं दी गई। पहले तो लोगों ने सोचा 1-2 घंटे में लाइट आ जाएगी। पर लाइट 2 बजे के बाद भी नहीं आई। इस बीच घरों में पानी भी खत्म हो गया। सबस्टेशन और इम्प्लाइज का फोन भी बिजी बताता रहा है। इसकी वजह से लोगों को म्योर मिल सबस्टेशन की दौड़ लगानी पड़ी। तब कहीं जाकर लोगों को पॉवर शटडाउन की जानकारी हो सकी। शाम 5.15 बजे करीब पॉवर सप्लाई नॉर्मल हो सकी। इसी तरह विकास नगर व शास्त्री नगर सबस्टेशन से जुड़े मोहल्लों में पॉवर शटडाउन के कारण करीब डेढ़ घंटे तक लाइट गायब रही। वहीं केशवपुरम सबस्टेशन से जुड़े कई मोहल्लों में दोपहर 12 बजे गई लाइट शाम 7 बजे के लगभग आई। इससे लोग परेशान हो गए। केसा कालोनी व यूनिवर्सिटी की लाइट भी दोपहर में 1.30 से 3.0 बजे तक गुल रही।

मंडे को पॉवर शटडाउन रहेगा

KANPUR: मंडे को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक जूही परमपुरवा, ओ ब्लाक गोविन्द नगर की लाइट गुल रहेगी। केस्को ऑफिसर आरडी पांडेय ने बताया कि इलेक्ट्रिसिटी लाइन पर आ रहे पेड़ों की छटाई के लिए पॉवर शटडाउन लिया गया है।

जुड़े मिले 9 डिफाल्टर्स के कनेक्शन

संडे को डिफाल्टर्स के काटे गए 44 कनेक्शन चेक किए गए। इनमें से 9 डिफाल्टर्स के एरियर जमा किए बिना ही कनेक्शन जुड़े मिले। इनके खिलाफ केस्को ने धारा 138 की तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।