कानपुर (ब्यूरो)। कल्याणपुर रेलवे स्टेशन पर बेटी के साथ आई महिला से दिनदहाड़े प्लेटफार्म पर लूट हो गई। महिला के झाले लूटकर आरोपी भागने लगा। पीडि़त महिला ने काफी दूर तक पीछा किया लेकिन आरोपी भाग निकला। पीडि़ता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली है।


ट्रेन में बैठाने आई थी
इंदिरा नगर निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनकी बेटी प्रियंका कन्नौज अपने मामा के घर जा रही थी। जिसे छोडऩे वह अपनी पत्नी पुष्पा देवी के साथ कल्याणपुर स्टेशन पहुंचे थे। बताया कि वह अभी उसे ट्रेन में बैठाकर वापस लौट ही रहे थे कि पत्नी पुष्पा देवी के दोनों कान के झाले तोड़ कर एक लुटेरा भाग निकला।

जीआरपी और पुलिस ने ली जानकारी
पुलिस ने पीडि़ता से घटना की जानकारी ली। इसके बाद अन्य यात्रियों से पूछताछ की गई। आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले। कल्याणपुर इंस्पेक्टर धनन्जय पांडेय ने बताया कि सीसी कैमरे से देखे जा रहे हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।