कानपुर (ब्यूरो)। जाजमऊ के तड़बगिया में असम के रहने वाले युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। देर शाम सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर इविडेंस कलेक्ट कराए गए। पुलिस पूछताछ में प्रथम दृष्टया मृतक के दोस्त पर शक है, उसकी तलाश की जा रही है।

असम निवासी 22 साल का सादिक कबाड़ का काम करता था। वह एक साल से कानपुर रहकर काम कर रहा था। चार महीने पहले वह पनकी में रहता था। जाजमऊ निवासी बहन और बहनोई के कहने पर वह उनके घर से कुछ दूरी पर आकर रहने लगा था। ट्यूजडे देर शाम तक जब उसकी जानकारी नहीं मिली तो बहनोई ने आकर जानकारी करने पर घर के अंदर शव पड़ा मिला। सादिक की गला रेतकर हत्या की गई थी।

सादिक के पास से आखिरी बार उसके दोस्त को आते देखा गया था। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक करने शुरू कर दिए हैैं। प्रभारी निरीक्षक जाजमऊ ने बताया कि शव कब्जे में लेकर दोस्त असरुद्दीन की तलाश की जा रही है। सादिक की हत्या गला रेत कर की गई है।