- मंत्री नंद गोपाल नंदी भी आए कोरोना की चपेट में

- 852 मरीज डिस्चार्ज, 659 संक्रमित और 14 की मौत

<द्गठ्ठद्द>द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख: प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी गुरुवार को कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए। इसके साथ ही राजधानी में 659 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और 14 लोग इस खतरनाक वायरस के कारण मौत का शिकार भी हुए हैं। राहत की बात यह है कि गुरुवार को कुल 852 मरीज कोरोना से ठीक हुए, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

बाक्स

कहां मिले कितने मरीज

एरिया मरीज

गोमती नगर 59

इंदिरा नगर 49

चौक 38

रायबरेली रोड 32

चिनहट 27

आलमबाग 26

विकासनगर 26

हजरतगंज 25

तालकटोरा 24

आशियाना 23

अलीगंज 21

कैंट 19

ठाकुरगंज 19

सरोजनीनगर 18

महानगर 17

बाजारखाला 15

वृंदावन योजना 15

हसनगंज 13

मडि़यांव 13

गोमतीनगर विस्तार 12

तेलीबाग 12

सुशांत गोल्फ सिटी 12

नाका 12

पारा 11

गुडंबा 11

जानकीपुरम 10

काकोरी 10

नोट - अन्य एरिया में भी मिले हैं कोरोना संक्रमित।

7225 एक्टिव होम आइसोलेशन में

कोविड प्रोटोकाल के तहत कुल 229 रोगियों को अस्पताल आवंटित किया गया। जिसमें 229 रोगियों के लिए एंबुलेंस का आवंटन किया गया। देर शाम तक 140 रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाकि 89 रोगियों ने होम आइसोलेशन के लिए अनुरोध कर एंबुलेंस लौटा दी। अब तक कुल 35547 मरीज होम आइसोलेशन, 28322 मरीज होम आइसोलेशन पूरा करने वाले और 7225 मरीज एक्टिव होम आइसोलेशन में हैं। दूसरी ओर सर्विलांस एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों ने 11754 लोगों के सैंपल लिए।

फोन कर जाना हाल

आइसोलेशन के 4480 मरीजों से फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। वहीं कोविड 19 कंट्रोल रूम में हेलो डॉक्टर सेवा में 153 मरीजों द्वारा स्वास्थ संबंधी परामर्श लिया गया। हेलो डॉक्टर सेवा में 0522-3515700 कोविड संबंधित स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की जा सकती है।