- 124 एफआईआर दर्ज की गई प्रदेश में

- 705 लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

- 4500 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई

- 263 पुलिस वाले घायल हुए अब तक

- 57 पुलिस कर्मी गोली लगने से घायल हुए

- 405 देसी तमंचे के खोखे पुलिस ने मौके से बरामद किये

- 13101 पर कार्रवाई सोशल मीडिया पर पोस्ट के खिलाफ

- 63 एफआईआर, 102 अरेस्ट, 442 पाबंद, आईटी एक्ट में

(ऊपर दिये गये आंकड़े आईजी कानून व्यवस्था का बयान पर)

- पश्चिमी इलाके में करीब 6 हजार लोग पुलिस के राडार पर

- पुराने लखनऊ में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगाह

LUCKNOW:

राजधानी में गुरुवार को हुए उपद्रव के मामले में अब तक 20 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस के साथ-साथ पब्लिक ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं शनिवार को 67 और उपद्रवियों को अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तारी अभी जारी है। प्रदर्शन के दौरान दंगा भड़काने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व दंगा भड़काने वाले बात लिखने वालों पर भी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने चिनहट के एक युवक को सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के राडार पर पश्चिमी इलाके के करीब छ हजार लोग राडार पर हैं।

दिनभर चला गिरफ्तारियों का दौर

हिंसा में शामिल उपद्रवियों की धर पकड़ का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस ने शनिवार को 67 उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को कई इलाकों में हल्का विरोध भी झेलना पड़ा। चिनहट पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लौलाई चिनहट निवासी इसराइल को एल्डिको तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।

तीसरे दिन भी चप्पे चप्पे पर रही पुलिस की नजर

उपद्रवियों ने हिंसा के दौरान करीब पांच करोड़ की संपत्ति का नुकसान किया था। वहीं पुराने लखनऊ में हिंसा की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुराने शहर में शनिवार को मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन की दुआ मांगी गई। पुलिस और खुफिया तंत्र के अलावा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिए चप्पे-चप्पे की निगरानी की गई। निगरानी के लिए ड्रोन का भी सहारा लिया गया।

शनिवार को दर्ज हुई 9 एफआईआर

उपद्रव के बाद गुरुवार को 150 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें 11 कुल मुकदमे, 80 का 151 में चालान, 70 उपद्रवी भेजे जेल गए। वहीं शनिवार को उपद्रवियों के खिलाफ कुल नौ मुकदमे दर्ज किये गए, जिसमें 67 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसमें ठाकुरगंज थाने से अयैज अली, मो अहमद, मो। शोएब, अल्लू, इमरान, नयाब अली, सलमान शामिल हैं। अब तक करीब 220 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं।