- पुलिस ने शुरू की तैयारी, गैंग के सदस्यों की निगरानी तेज

- धूमनगंज, खुल्दाबाद, सिविल लाइंस के मकान होंगे कुर्क

PRAYAGRAJ: माफिया अतीक अहमद की अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश होते ही उनके करीबी मकान छोड़कर भाग निकले हैं। शुक्रवार को पुलिस ने जब्त किए जाने वाले मकानों की वस्तुस्थिति के बारे में छानबीन की तो पता चला कि वहां रहने वाले कई शख्स अपना सामान लेकर गायब हो गए हैं। हालांकि पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। अतीक के गैंग आईएस-227 के सदस्यों की निगरानी व कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारी रणनीति बना रहे हैं।

चार मकान होने हैं कुर्क

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र स्थित पूर्व सांसद अतीक अहमद के चार, धूमनगंज के दो और सिविल लाइंस के एक मकान को कुर्क किया जाना है। पुलिस का कहना है कि चकिया वाले मकान में परिवार के कुछ सदस्य रहते हैं। करबला के मकान में अतीक के करीबी रहते थे। का¨लदीपुरम और ओम प्रकाश सभासद नगर स्थित मकान में भी पूर्व सांसद के कुछ गुर्गे रहते थे। सिविल लाइंस वाले मकान में कोई नहीं रहता। पुलिस का दावा है कि शुक्रवार को इन अचल संपत्तियों के बारे में छानबीन की गई तो आसपास के लोगों से पता चला कि मकानों में रहने वाले लोग सुबह ही चले गए।

डीएम को भेजी गई रिपोर्ट

इधर, अपराध के जरिए अíजत की गई अतीक की 20 अचल संपत्ति को चिन्हित कर उसे गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त करने के संबंध में पुलिस ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। इसमें से सात संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जिलाधिकारी ने गुरुवार को जारी किया था। अब उसी के तहत पुलिस कार्रवाई के लिए तैयारी कर रही है।

कोट

अतीक और उसके गैंग के सदस्यों की संपत्ति को जब्त करने की कार्यवाही चल रही है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में सात अचल संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

- दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी