-अतीक अहमद की रैली में शामिल महंगी गाडि़यों का वीडियो चेक कर रही पुलिस

-अतीक को लग्जरी गाडि़यां उपलब्ध कराने वाले मददगारों पर कसेगा शिकंजा

PRAYAGRAJ: गुजरात के अहमदाबाद जेल में बंद चल रहे माफिया डॉन व बाहुबली नेता अतीक अहमद की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती दिखाई दे रही हैं। अतीक अहमद की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर सरकारी ताला लगाने के बाद पुलिस अब उसके मददगारों पर शिकंजा कसने जा रही है। पुलिस अतीक अहमद को महंगी व लग्जरी गाडि़यां उपलब्ध कराने वालों की लिस्ट बना रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अतीक अहमद के नाम पर कुल पांच गाडि़यां ही हैं। इसमें दो गाडि़यां सेकंड हैंड शामिल है। बाकि सभी महंगी गाडि़यां वह दूसरे के नाम पर लेकर चलता था। इनमें से ज्यादातर गाडि़यां हरियाणा व दिल्ली स्टेट की हैं।

पुलिस के हाथ लगे हैं चार वीडियो

सपा से कानपुर छावनी सीट के लिए अतीक अहमद को टिकट मिला था। 22 दिसंबर 2016 को बाहुबली नेता अतीक अहमद तीन सौ से ज्यादा गाडि़यां के साथ पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक कुछ महीने पहले जेल भेजे गए अतीक के रिश्तेदारों के मोबाइल व सोशल मीडिया से चार अहम वीडियो हाथ लगे हैं। वीडियो में 150 फॉच्र्यूनर कार, 100 सफारी स्टॉर्म और 70 अन्य कार दिखाई दे रही हैं। कानपुर के बाबूपुरवा बगाही ईदगाह मैदान में अतीक अहमद चार करोड़ से अधिक महंगी गाड़ी हमर से उतरा था। ऐसे में पुलिस ने अब अतीक की प्रॉपर्टी के साथ महंगी गाडि़यों को भी जब्त करने की कार्यवाही तेज कर दी है।

इन गाडि़यों का है कलेक्शन

-मर्सिडीज

-फोर्ड एंडेवर

-फॉच्र्यूनर

-प्राडो

-सफारी

-लैंड क्रूजर

-ऑडी कार

-रेंज रोवर

-इनोवा कार

आरटीओ में अतीक के नाम पांच गाडि़यां

आरटीओ के रिकॉर्ड के मुताबिक अतीक अहमद के नाम पर पांच गाडि़यां रजिस्टर्ड हैं। इनमें सबसे महंगी गाड़ी सफारी और इनोवा है। इसके साथ दो अन्य महंगी गाडि़यां भी शामिल हैं। लेकिन यह गाड़ी माफिया डॉन अतीक अहमद ने सेकंड हैंड खरीदी थी। जिन लोगों से महंगी गाड़ी खरीद कर चल रहे थे। उनके बारे में पुलिस पता लगा रही है।

-अतीक के परिवार में है टू व्हीलर और फोर व्हीलर मिलाकर कुल 37 गाडि़यां हैं।

-अतीक के पास सभी महंगी गाडि़यां किसी न किसी रजिस्टर्ड कंपनी के नाम हैं।

-कानपुर रैली के दौरान बिना नंबर प्लेट की चार करोड़ की हमर गाड़ी से पहुंचे थे अतीक। मुंबई के बिजनेस मैन से मिली थी गाड़ी।

-महंगी गाडि़यों से चलने का शौक पूरा करने के लिए अतीक अहमद बड़े बिजनेस मैन का लेते थे सहारा।

-अतीक के जेल जाने के बाद सभी गाडि़यों को जिले से बाहर शिफ्ट करने की है सूचना।

अतीक के नाम पर पांच गाडि़यों की जानकारी हासिल हुई है। उसके काफिले के साथ चलने वाली महंगी गाडि़यों के बारे भी जानकरी जुटाई जा रही है। एक रैली की कुछ वीडियो हाथ लगे हैं। उसको खंगाला जा रहा है।

-अभिषेक दीक्षित, एसएसपी प्रयागराज