- निर्दलीय कांति सिंह को 6403 मतों से हराया

रुष्टयहृह्रङ्ख : स्नातक निर्वाचन खंड लखनऊ के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अवनीश कुमार सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी कांति सिंह को 6403 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की है। मतगणना में प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी कांति सिंह को 33185 मत मिले तो वहीं, अवनीश कुमार सिंह को 39588 मत मिले। शनिवार देर रात शुरू हुई अंतिम चरण की मतगणना रविवार को दोपहर बाद तक जारी रही। इस मौके पर उन्होंने कहाकि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश लगातार उन्नति कर रहा है। मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता बनकर उनके सपनों के भारत को बनाने का काम करूंगा। युवाओं की उन्नति और उनके विकास के लिए जो भी सरकार की योजनाएं हैं उन्हें लागू कराऊंगा। जीत की औपचारिक घोषणा से पहले ही विपक्षी कांति सिंह व उनके समर्थक मैदान छोड़ चुके थे।

इससे पहले शनिवार को नवें चरण के बाद द्वितीय वरीयता की प्रत्याशियों के मतों की गिनती शुरू हुई और जीत का अंतर बढ़ता रहा। द्वितीय वरीयता के 10वें चक्र में भाजपा के अवनीश कुमार सिंह को 35651 मत मिल चुके हैं जबकि निर्दलीय कांति सिंह को 32243 वोट मिले थे। समाजवादी पार्टी के राम सिंह राणा 10637 वोट पाकर तीसरे स्थान की दावेदारी बरकरार रखे हुए थे। भाजपा के प्रत्याशियों व समर्थकों द्वारा देर रात तक जय श्रीराम के नारे लगाए गए। रविवार की सुबह बड़ा अंतर होने लगा और नियमों के तहत दोनों प्रत्याशियों को मिले वोट के आधार पर अवनीश कुमार को विजयी घोषित किया गया। मंडलायुक्त रंजन कुमार और जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने प्रमाण पत्र देकर उन्हें विजयी घोषित किया। उधर, कांति सिंह ने वोटरों को मतदान करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सत्ताधारी दल पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने, वोट ने देने के लिए धमकाने, मतगणना के दौरान गड़बड़ी और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है।

अंतिम चरण की मतगणना पर एक नजर

-वैध मतों की संख्या-109323

- जीत के लिए वोट-54662

-23वें चक्र प्राप्त मत-अवनीश कुमार सिंह-38412 व कांति सिंह-33185

- 24वें चक्र में प्राप्त मत-अवनीश कुमार सिंह-39588

बैंडबाजे के साथ आए कार्यकर्ता

जीत की सूचना मिलते ही भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा बैंडबाजे के साथ रमाबाई रैली स्थल आए। वहां पहले से मौजूद विधायक डॉ। नीरज बोरा व शरद दीक्षित के साथ ही सुधीर हलवासिया, गो¨वद पांडेय व अनिल अग्रवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अवनीश को हार पहना कर और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।