- मोहनलालगंज से भाजपा सांसद हैं कौशल किशोर

- बेटे ने साजिश के तहत अपने ऊपर साले से करवाया हमला

- पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, सांसद पुत्र का साला गिरफ्तार

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख : मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष ने मंगलवार देर रात खुद पर गोली चलवाई। साजिश के तहत विरोधियों को फंसाने के लिए आरोपी ने यह हरकत की थी। आयुष ने अपने साले आदर्श से खुद पर गोली चलवाई। पुलिस ने आदर्श को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वह पिस्टल भी बरामद कर ली है जिससे गोली मारी गई थी। मडि़यांव में आयुष और आदर्श के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

काली पल्सर सवार पर लगाया था हमले का आरोप

आयुष किशोर के मुताबिक मंगलवार रात करीब दो बजे वह अपने साले आदर्श के साथ टहलने निकला था। इस दौरान मडि़यांव में छठा मिल के पास काली कार सवार लोगों ने उसे गोली मार दी, जो बाएं हाथ और सीने को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने आयुष को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

सीसीटीवी में खुल गया साजिश का राज

सांसद के बेटे पर जानलेवा हमला की सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। सीसी फुटेज में कोई भी हमलावर वहां से गुजरता नहीं दिखा। डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर के मुताबिक पड़ताल में सामने आया कि आयुष ने अपने कुछ व्यावसायिक साथियों को फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए खुद पर हमला कराया था। संदेह होने पर पुलिस ने आदर्श से पूछताछ की, जिसके बाद पता चला कि आयुष के कहने पर उसने गोली मारी थी। आदर्श ने पुलिस के सामने कबूल किया कि आयुष ने चार लोगों को जानलेवा हमले के आरोप में फंसाने के लिए यह साजिश रची थी।

सांसद के बेटे व साले के खिलाफ एफआईआर दर्ज

आयुष ने आदर्श से कहा था कि वह उसे गोली मारे बाकि वह संभाल लेगा। पुलिस ने आदर्श के पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद की है, जो आयुष ने उसे दी थी। मामले में आयुष के परिवार के लोगों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। इसके बाद मडि़यांव थाने में तैनात दारोगा राधेश्याम मौर्या ने आयुष और आदर्श के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश की एफआईआर दर्ज कराई। दारोगा के मुताबिक आदर्श ने डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी थी।

आरोपित ने कहा, इन्हें फंसाना था

पूछताछ में आयुष के साले आदर्श ने पुलिस को चार नाम बताए। आदर्श ने कहा कि आयुष ने अपने विरोधी मनीष जायसवाल, चंदन गुप्ता, प्रदीप और एक अन्य को फंसाने की साजिश रची थी। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण मामले का राजफाश हो गया और बेगुनाह जेल जाने से बच गए।

अस्पताल से निकल गया आयुष, फरार

आयुष को देर रात ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ देर रुकने के बाद बुधवार सुबह वह निकल गया। आयुष कहां गया, इसके बारे में पुलिस को जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि जैसे ही आयुष को पता चला कि उसकी साजिश बेनकाब हो गई है, वह ट्रॉमा सेंटर से फरार हो गया। फिलहाल इस संबंध में पुलिस अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं।

निष्पक्ष जांच कर हो कार्रवाई

बेटे पर हमले की सूचना मिलने के बाद सांसद कौशल किशोर पत्‍‌नी जयदेवी के साथ ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आयुष दुबग्गा में रहता है। आयुष एक विवाहित महिला से शादी करना चाहता था, जो उससे उम्र में बड़ी है। इसका विरोध करने पर आयुष उन लोगों से अलग रहने लगा था। आयुष ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ महिला से शादी कर ली थी। सांसद ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में जो भी दोषी हो, पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करे।

कोट-

थाना मडि़यांव में सांसद पुत्र के ऊपर जानलेवा हमला उनके ही पत्नी के भाई द्वारा किया गया। फायर आ‌र्म्स इंजरी की जांच के बाद यह मामला सामने आया। छानबीन के बाद वह पिस्टल व कारतूस भी बरामद कर ली गई है। केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रईस अख्तर, डीसीपी उत्तरी, पुलिस कमिश्नर