- गुरुवार को 611 मरीजों ने कोरोना को मात दी

- कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 6543 के लिये नमूने

LUCKNOW: राजधानी में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को वायरस ने 15 लोगों की जान ले ली। इनमें से 11 मरीज लखनऊ के हैं जबकि चार बाहरी हैं। वही 917 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। टीम ने सर्विलांस एवं कांटेक्ट ट्रे¨सग के आधार पर 6543 संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए हैं। वहीं 611 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

इन्होंने तोड़ा दम

बालागंज निवासी 45 वर्षीय डायबिटीज पीडि़त महिला ने केजीएमयू के कोरोना वार्ड में दम तोड़ दिया। वह 29 अगस्त को भर्ती हुई थीं। इसी तरह लोहिया संस्थान में भर्ती बुजुर्ग की भी कोरोना से मौत हो गई। सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर के पिता को पांच रोज पहले भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमित मडि़यांव निवासी 48 वर्षीय पुरुष की केजीएमयू में सांसें उखड़ गई। संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें 31 अगस्त की केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। लखीमपुर खीरी स्थित गोला निवासी 53 वर्षीय पुरुष की केजीएमयू कोरोना वार्ड में मौत हो गई। उन्हें पांच सितंबर को भर्ती किया गया था। इसी तरह हरदोई के 79 वर्षीय पुरुष की कोरोना वार्ड में मौत हो गई। वाराणसी के मवैया में रहने वाले 73 वर्षीय पुरुष की केजीएमयू में कोरोना से मौत हो गई। तीन सितम्बर को उन्हें भर्ती कराया गया था। बस्ती के बदरिया निवासी 32 वर्षीय पुरुष ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरीज को दिमाग में खून का रिसाव हो रहा था। रामपुर निवासी 58 वर्षीय पुरुष की कोरोना वार्ड में मृत्यु हो गयी। छह सितंबर को भर्ती कराया गया था।

यहां मिले मरीज

डालीगंज पांच, मानकनगर आठ, साउथ सिटी दो, आशियाना 31, इंदिरा नगर 29, आलमबाग 42, ठाकुरगंज 19, तालकटोरा 31, हसनगंज 23, गोमती नगर 53, रायबरेली रोड 19, अलीगंज 41, जानकीपुरम 34, महानगर 23, कैण्ट 16, चौक 21, चिनहट 23, पारा 12, नाका 22, सहादतगंज 12, गोमती नगर विस्तार 21, विकासनगर 17, कृष्णानगर 18, माल 19, हजरतगंज 25, गोसाईगंज 10 व मडि़यांव के 21 लोगों में वायरस मिले हैं।

कोविड-19 कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन के 3024 मरीजों से फोन से उनके सेहत की जानकारी ली गई। हेलो डॉक्टर सेवा में 183 मरीजों ने सलाह ली।