लखनऊ (ब्यूरो)। राजधानी में बाहर से आने वाले यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। शुक्रवार को 97 यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कांट्रेक्ट ट्रेसिंग में 338 लोग संक्रमित मिले हैं। विभिन्न अस्पतालों में सर्जरी से पहले टेस्ट करवाने वालों में 41 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं हल्की खांसी-जुकाम या बुखार आने पर जांच कराने वाले 245 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 6 हेल्थ केयर वर्कर संक्रमण का शिकार हुए हैं और कमांड अस्पताल में 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दो लोगों की गई जान
राजधानी में कोरोना के चलते दो मरीजों की मौत हो गई है। इसमें एक राजधानी निवासी 72 वर्षीय पुरुष लोहिया संस्थान में भर्ती थे। जिन्हें डायबिटीज मालाइटिस और हायपरटेंशन संग अन्य समस्या भी थी। दूसरी, महोबा निवासी 62 वर्षीय महिला है। जिनकी पीजीआई में दिल की सर्जरी हुई थी।


कहां मिले कितने संक्रमित
एरिया मरीज
अलीगंज 198
आलमबाग 156
चिनहट 149
इंदिरानगर 121
सरोजनीनगर 93
रेडक्रास 89
सिल्वर जुबिली 83
एनके रोड 44
टुडिय़ागंज 37
नोट- अन्य एरिया में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।